Categorized | लखनऊ.

मा0 उच्च न्यायालय द्वारा आज अयोध्या मुद्दे पर मालिकाना हक को लेकर दिये गये निर्णय का उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी सम्मान करती है।

Posted on 30 September 2010 by admin

मा0 उच्च न्यायालय द्वारा आज अयोध्या मुद्दे पर मालिकाना हक को लेकर दिये गये निर्णय का उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी सम्मान करती है।
उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने आज यहां कहा कि यदि कोई पक्ष इस निर्णय से सन्तुष्ट नहीं है तो मा0 उच्चतम न्यायालय में जाने का विकल्प खुला हुआ है। उन्होने कहा कि उ0प्र0 की गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारा और मेल-मिलाप के लिए सभी प्रदेशवासियों के प्रतिबद्ध रहने और मा0 उच्च न्यायालय के निर्णय के आने के बाद शान्ति, सौहार्द बनाये रखने के लिए प्रदेश की जनता बधाई की पात्र है।

प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मा0 उच्च न्यायालय के निर्णय आने के पहले ही सभी पक्ष निर्णय को स्वीकार करने का आश्वासन दे चुके थे। इसलिए किसी भी तरह का राजनीतिक फायदा उठाने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in