Categorized | लखनऊ.

माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रामजन्मभूमि बाबरी मिस्जद जमीन के मालिकाना हक के मुद्दे पर आज दिये गये निर्णय का उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी सम्मान करती है

Posted on 28 September 2010 by admin

माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रामजन्मभूमि बाबरी मिस्जद जमीन के मालिकाना हक के मुद्दे पर आज दिये गये निर्णय का उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी सम्मान करती है। इस निर्णय के मद्देनज़र अब मा0 उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ द्वारा प्रस्तावित निर्णय सुनाये जाने के पश्चात सभी नागरिकों का यह दायित्व है कि शान्ति, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाये रखें और मा0 उच्च न्यायालय द्वारा आने वाले निर्णय का सम्मान करें।

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने सभी प्रदेशवासियों से शान्ति, सौहार्द एवं साम्प्रदायिक एकता की मिसाल प्रस्तुत करते हुए अदालत के निर्णय का सम्मान करने की अपील की है।

प्रदेश कंाग्रेस के मुख्य प्रवक्ता श्री सुबोध श्रीवास्तव ने कहा है कि हो सकता है कि कुछ शरारती तत्व इस निर्णय की आड़ में आपसी राजनीतिक रोटियां सेककर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करें, इसलिए सभी शान्तििप्रय और न्यायिक प्रक्रिया में यकीन रखने वाले लोगों का यह दायित्व होगा कि वह हर हालत में संयम बरतते हुए आपसी भाईचारे और साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल प्रस्तत करें।

गौरतलब है कि मा0 उच्च न्याायलय के द्वारा निर्णय आने के बाद भी यदि कोई पक्ष यह महसूस करता है कि उसे न्याय नहीं मिला है तो उसके लिए मा0 उच्चतम न्यायालय के दरवाजे पर जाने का विकल्प खुला है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in