Categorized | लखनऊ.

अखिलेश यादव ने तात्कालिक रूप से जहॉ समाजवादी छात्रसभा सहित सभी युवा संगठनों से बाढ़ राहत कार्यो में…..

Posted on 28 September 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने तात्कालिक रूप से जहॉ समाजवादी छात्रसभा सहित सभी युवा संगठनों से बाढ़ राहत कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आव्हान किया वहीं उन्हें आगे अन्याय और ‘ाोशण के खिलाफ संघशZ करने के लिए तैयार रहने को भी कहा। उन्होने कहा, केन्द्र और राज्य सरकारें लोकतन्त्र विरोधी हैं। छात्रसंघों पर ताला लगा दिया गया है। शिक्षा मंहगी की जा रही है। कन्या विद्याधन और बेकारी भत्ते की जनहित की योजनाएं रद्द कर दी गई है। समाजवादी नौजवानों के लिए लोकतन्त्र को बचाने की बड़ी चुनौती है।

112

श्री यादव आज यहां समाजवादी छात्रसभा की राज्य कार्यकारिणी, जिलाध्यक्षों एवं जनपद प्रभारियों की बैठक को समाजवादी पार्टी मुख्यालय (19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ) में संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील यादव ने की। बैठक को महासचिव श्री ओमप्रकाश सिंह प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी, श्री अरविन्द सिंह, श्री राजपाल कश्यप, श्री संजय लाठर, श्री कृश्णमूर्ति सिंह यादव, श्री दीपक मिश्राश्री राम सिंह राणा, सुश्री सुमन यादव ने भी संबोधित किया।

28
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के अलावा किसी अन्य दल ने युवाओं के लिए कोई संघशZ नहीं किया है। कांग्रेस का नेतृत्व खोखला और यथास्थितिवादी है। कामनवेल्थ खेलों में युवाओं के नाम पर एक लाख करोड़ का घोटाला हुआ है। केन्द्र की सरकार इसके लिए सीधे-सीधे दोशी है। धोखे की राजनीति का मुकाबला जागरूक नौजवान ही कर सकते हैं।

श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तो बसपा सरकार में भ्रश्टाचार की हद नहीं रह गई है। बाढ़ राहत के नाम पर लूट हो रही है। शिक्षामन्त्री तक भ्रश्टाचार से अछूते नहीं है। राज्य में लोकतन्त्र एवं संवैधानिक मर्यादाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है इस भ्रश्टाचारी एवं लूट की सरकार का विरोध किया जाएगा। उन्होने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का वाहक समाजवादी छात्रों का नेतृत्व ही हो सकता है। गांधी, जे0पी0, लोहिया और श्री मुलायम सिंह यादव की आशाओं का केन्द्र युवा नेतृत्व ही रहा है।

बैठक के मुख्य अतिथि श्री यादव ने छात्र जागरूकता सप्ताह की सफलता के लिए नौजवानों को बधाई दी और अपना संघशZ जारी रखने को कहा। उन्होने  कहा कि युवा वर्ग में राजनीतिक चेतना जगाने की जिम्मेदारी समाजवादी छात्रसभा की है। इसने विश्वविद्यालयों, कालेजों में समाजवादी विचारधारा को पहुंचाया और श्री मुलायम सिंह यादव की सरकार की उपलब्धियों से युवाओं को परिचित कराया।उन्होने इस कार्य में आधुनिक माध्यमों के इस्तेमाल का भी सुझाव दिया।

बैठक में छात्रसभा के सफल कार्यक्रमों के प्रेरणा स्रोत श्री अखिलेश यादव का छात्रों/युवकों द्वारा आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि छात्रसभा की रचनात्मक भूमिका के कारण छात्रों एवं छात्राओं में विशेश रूचि पैदा हुई है और उन्हें लगता है कि युवा पीढ़ी के लिए समाजवादी विचारधारा ही विकल्प है। छात्रसभा स्वस्थ ‘ौक्षिक व्यवस्था सहित पर्यावरण एवं रचना के कार्यो में सक्रिय है। बैठक में विश्वविद्यालयों में पांच गुना फीस वृद्धि की निन्दा की गई।

छात्र नेताओं ने यह भी संकल्प लिया कि भारतीय राजनीति के परिवर्तन के लिए संशशZ का केन्द्र उत्तर प्रदेश ही है। श्री मुलायम सिंह यादव लोकतन्त्र की सशक्त आवाज है। उनके नेतृत्व में समाजवादी पार्टी को 2012 में विधान सभा चुनावो में बहुमत में लाना है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in