Categorized | लखनऊ.

ग्लोबल क्रिएशन्स परिवार ने कन्हैय्या लाल नन्दन जी को दी श्रद्धांजलि

Posted on 28 September 2010 by admin

ग्लोबल क्रिएशन्स(सामाजिक एवं सांस्कृति संस्था) के तत्वावधान में 27 सितम्बर को हिन्दी जगत के जाने-माने लेखक साहित्यकार व पत्रकार कन्हैय्या लाल नन्दन जी के निधन पर डायमन्ड डेरी कालोनी, कैन्ट रोड,लखनऊ में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। संस्था की अध्यक्ष सुश्री अनीता सहगल ने पद्मश्री, भारतेन्दु, अज्ञेय आदि पुरस्कारों से सम्मानित कन्हैय्या लाल नन्दन जी को साहित्य सेवा का वह प्रकाश पुंज बतलाया जिसकी रोशनी से साहित्य जगत हमेशा जगमगाता रहेगा और उसे एक दिशा मिलती रहेगी। अपने श्रृद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि नन्दन जी ने बच्चों से लेकर बुजर्गों तक के दिल की बातों को किस तरह से अपनी कलम की रोशनाई से उन्होंने शब्दों में पिरोया है कि पढ़ने वाला उसी में गोते लगाने लगता है।

फतेहपुर निवासी, पत्रकार श्री योगेश त्रिपाठी ने बताया कि नन्दन जी फतेहपुर के थे, उन्होंने वहां के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किये , जिसके लिए फतेहपुर की जनता उन्हें हमेशा-हमेशा याद करती रहेगी। इस शोक सभा में उपस्थित होने वाले ग्लोबल क्रिएशन्स संस्था के समस्त पदाधिकारीगण, साहित्यकारों, कला प्रेमियों और तमाम अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने नन्दन जी के निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in