Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी ने पंचायती चुनाव की हिंसा को रोकने और बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों…….

Posted on 28 September 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने पंचायती चुनाव की हिंसा को रोकने और बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों, विकास खण्डों में पंचायत चुनाव कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की मांग की है। प्रदेश प्रवक्ता सदस्य विधान परिषद हृदयनारायण दीक्षित ने आज सोमवार को सम्वाददाताओं से वार्ता करते हुए कहा कि राज्य में अराजकता है। चुनावी हिंसा जारी है साथ ही राज्य का बहुत बड़ा भूभाग बाढ़ की चपेट में है, लाखों लोग बेघरबार हैं। हिंसा अराजकता व बाढ से व्यथित दुखी लोगों के बीच पंचायती चुनाव के अभियान चलाना अथवा ऐसे पीड़ित लोगों से चुनाव में प्रत्याशी या अभिकर्ता बनने की अपेक्षा करना अनुचित है।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव लोकतन्त्र का पर्व उत्सव होते हैं, गांव के किसान, मजदूर और युवा इनमें शतप्रतिशत भागीदारी करते हैं। लेकिन चुनाव प्रक्रिया की शुरूवात ही हिंसक है, बाढ़ के विनाश से बेघरबार प्राकृतिक आपदा अराजकता और बाढ की सरकारी उपेक्षा से लुटे पिटे बेसहारा लोगों के बीच जनतान्त्रिक माहौल का पाया जाना ही असम्भव है। लगभग 400 लोग मारे गये हैं, करोड़ों की धनहानि हुई है। शोकग्रस्त लोगों के बीच चुनाव अभियान का कोई औचित्य नहीं है।

श्री दीक्षित ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग स्वयं जिलाधिकारियों से बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का ब्योरा एकत्रित करवाए। इस विवरण में जिले को इकाई न मानकर ब्लाक को जरूरी हो तो ग्राम पंचायत को ही इकाई मानना चाहिए। जिन ब्लाकों, तहसील क्षेत्रों के लोग अपनी जीविका कृषि फसल और सम्पदा नष्ट हो जाने से पीड़ित हैं, अभी भी अपने घरों में नहीं लौटे हैं, उन ग्राम सभाओं, विकास खण्ड क्षेत्रों के चुनाव की तिथियों को आगे बढ़ाकर ही पंचायती चुनाव का कार्यक्रम पूरा करना चाहिए।

प्रवक्ता ने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था को चुनाव लायक बना सकने में पूरी तरह असफल हो गई है। आयोग कानून व्यवस्था पर सीधा हस्तक्षेप करे। मतदाता सूचियों में भारी हेराफेरी हुई है। अनेक मतदाता कई ग्राम सभाओं में एक साथ दर्ज हैं। इसी तरह नगरीय क्षेत्र के तमाम मतदाताओं ने भी पंचायत चुनाव लड़ने के लिए गांवों की मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज करवाए हैं। है। शहरों कस्बों के मूल निवासी माफिया तत्वों ने विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाए हैं। पुलिस बसपा संरक्षित माफिया तत्वों के साथ है इसीलिए चुनावों में व्यापक हिंसा की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in