Categorized | लखनऊ.

सीमैप में सीएसआईआर स्थापना दिवस मनाया गया

Posted on 26 September 2010 by admin

केन्द्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप), लखनऊ में सी0एस0आई0आर0 स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गो से बड़ी संख्या में आम लोगों द्वारा संस्थान का भ्रमण किया गया, जिसके विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा संस्थान में हो रहे शोध कार्यो के बारे में वैज्ञानिको से परिचर्चा की। पूर्वाहन में सी.एस.आई.आर. की लखनऊ स्थित प्रयोगशालाओं के युवा वैज्ञानिकों ने उनके द्वारा किये जा रहे शोध कार्यो पर अपना व्याख्यान दिया। जिसमें एनबीआरआई के वैज्ञानिक ड़ा सुमित बाग ने `

पौध विज्ञान के क्षेत्र मे कम्पटेशनल (ब्वउचनजंजपदंसद्ध जीव विज्ञान अनुसंघान` पर अपना व्याखयान दिया। उन्होने संस्थान में कपास के पौधे पर हो रहे कार्यो पर प्रकाश डाला। सीडीआरआई के वैज्ञानिक ड़ा. सुरिन्दर रेडडी ने अपना व्याख्यान “ ज्ंहमजमक ब्न्दबमत ज्ीमतंचपजपबेरू ं बीमउपबंस चीन्तउंबमनजपबंस ंचचतवंबीश् पर दिया। उन्होने बताया कि किस प्रकार कैंसर कोशिकाऐं किस प्रकार मनुष्य के शरीर में फैलती है तथा उनकी रोकथाम के लिए दवा को कैसे प्रभावी बनाया जाये ताकि कम दवा की मात्रा अधिक लाभ पहुंचा सके। आईआईटी आर के ड़ा रजनीश कुमार चतुर्वेदी ने अपना व्याख्यान  ब्मससे जतन्देचसन्दजंजपवद पद च्न्तापदेवदश्े कपेमेंमरू च्तवेचमबजे वित तमहमदमतंजपअम उमकपबपदमश् पर दिया। अपराहन मे एक विशेष समारोह आयोजित किया गया जिसमें सीएसआईआर स्थापना दिवस के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डी. एन. राव विभागाध्यक्ष, जैवरसायन विभाग भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलोर ने सीएसआईआर दिवस वयाख्यान “ळमदवउपबे वि तमेजतपबजपवद उवकपपिबंजपवद ेलेजमउ पर
दिया।

इस अवसर पर सीमैप के चार कर्मचारियों जिन्होने सीएसआईआर की सेवा में 25 वर्ष पूरे किये तथा सेवानिवृत्ति वैज्ञानिको तथा कर्मचारियो को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर राव ने सीमैप के वाषिक प्रतिवेदन 2009-10, हिन्दी की मैगजीन औस-बूंद तथा जेमैप्स् के नवीनतम अंक का विमोचन किया । इसके साथ उन्होने मेन्था पिपरिटा की अधिक मेन्थाफ्यूरान वाली किस्म सीमैप-पात्रा का भी विमोचन किया।

इस मौके पर निदेशक सीमैप तथा डा. डीसी जैन प्रतिनिधि इपका कम्पनी, रतलाम के बीच अर्टिमिशिया एनुआ की उन्नत किस्म सिम-आरोग्या की संविदा पर आधारित खेती के लिए अनुबंध हस्ताक्षर कर आदान-प्रदान किया गया। जिसके अन्र्गत कम्पनी को खेती की वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करेगा। शाम को संस्थान के शोधार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in