Categorized | फैजाबाद

रौजागांव चीनी मिल ने क्रय केन्द्र रामपुर जनक के ग्राम नौरोजपुर बघेड़ी में…….

Posted on 25 September 2010 by admin

रौजागांव चीनी मिल ने क्रय केन्द्र रामपुर जनक के ग्राम नौरोजपुर बघेड़ी में —षक रामनरेश पुत्र ठाकुर बक्श के खेत पर शरदकालीन गन्ना बुआई का शुभारम्भ मन्त्रोच्चारण के साथ प्रारंभ किया। बुआई के समय उपस्थित क्षेत्र के गणमान्य —षकों को सम्बोधित करते हुए चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना) बीके यादव के बताया कि —षक भाई शरदकालीन गन्ना बुवाई के अन्तर्गत अधिक से अधिक क्षेत्रफल में गन्ने की बुवाई करें। उन्होंने उपस्थिति —षकों को आश्वस्त किया कि गन्ना आपूर्ति में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं उत्पन्न होगी। चीनी मिल गन्ना मूल्य का भुगतान समय से एवं नियमानुसार करने हेतु कटिबद्ध है।

चीनी मिल ने आईवीआरएस के माध्यम से —षकों के गन्ना क्षेत्रपुल, सट्टा, गन्ना मूलय भुगतान आदि की जानकारी मोबाइल नम्बर - 8953003451 एवं 8953003452 पर भी उपलब्ध करा दी है। —षक किसी भी समय उपरोक्त नम्बर डायल कर वांछित सूचना प्राप्त कर सकते है। इसके साथ ही साथ —षकों द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे नम्बरों पर —षकों को पर्ची, गन्ना तौल वजन एवं गन्ना मूल्य भुगतान की भी जानकारी एसएमएस के माध्यम से —षकों के नम्बर उपलब्ध होती रहेगी। चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक (वाणिज्य) मधुकर मिश्रा ने शरदकालीन गन्ना बुवाई हेतु को.शा. 8436, को.शा. 8432, को.शा., 767 एवं को.से. 98231 आदि प्रजातियों की बुवाई को अधिक उपयुक्त बताया। उन्होंने —षकों को अवगत कराया कि को.श. 8102 की बुवाई कदापि न करें क्योंकि इस प्रजाति के गन्ने में लाल सड़न रोग का भयंकर रूप से प्रकोप हो गया है तथा जिन —षकों ने इस प्रजाति के गन्ना बुवाई किया है उनका प्लाट सूख रहा है। इस मौके पर चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार मिश्र उप गन्ना प्रबंधक दिनेश सिंह, उप गन्ना प्रबंधक शशिकान्त दुबे, गन्ना पर्यवेक्षक गंगासागर, त्रिभुवन यादव, मथुरा यादव, रामनरायन यादव आदि भसी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in