Categorized | लखनऊ.

अयोध्या प्रकरण के निर्णय के परिप्रेक्ष्य में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के सख्त निर्देश

Posted on 23 September 2010 by admin

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी ने आज बाढ़ प्रभावित सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, आगरा और बहराइच जनपदों में राहत कार्यों के साथ-साथ कानून-व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अयोध्या प्रकरण के मूल वाद के सम्भावित निर्णय के परिप्रेक्ष्य में हर हाल में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी निगाह रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करें।

माननीया मुख्यमन्त्री जी ने निर्देश दिये कि सभी जिलाधिकारी यह सुनििश्चत करें कि इस संवेदनशील प्रकरण की आड़ में असामाजिक तत्व कानून-व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द को खराब न कर सकें। उन्होंने प्रशासनिक एवं अभिसूचना तन्त्र को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि महत्वपूर्ण धार्मिक, सामाजिक व ऐतिहासिक स्थलों पर कड़ी नज़र रखी जाये। यह भी सुनििश्चत किया जाये कि शरारती तत्व अफवाह फैला कर लोगों को गुमराह न करने पायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in