Categorized | लखनऊ.

आकांक्षा समिति द्वारा आई0आई0एस0ई0 में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

Posted on 23 September 2010 by admin

शिविर में एकत्रित रक्त का उपयोग गरीब परिवार की महिलाओं एवं बच्चों के इलाज में किया जायेगा

प्रदेश आकांक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती ऊशा गुप्ता ने आज प्रदेश आकांक्षा समिति के तत्वाधान में इण्टरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन लखनऊ में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान िशविर का निरीक्षण करते हुए कहा कि इस िशविर में एकत्रित रक्त का उपयोग मेडिकल कालेज में भर्ती गरीब परिवार की जरुरतमन्द महिलाओं एवं बच्चों के इलाज में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आकांक्षा समिति पिछले लगभग 20 वशाZें से विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों के आयोजन में लगी हुई है। इसी क्रम में आकांक्षा समिति द्वारा रक्तदान िशविर का आयोजन किया गया है।

श्रीमती गुप्ता ने कहा कि रक्तदान िशविर में इण्टरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन के छात्रों, फैकल्टी मेम्बरों व आकांक्षा समिति के सदस्यों द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान करना बहुत ही प्रेरणादायक व उत्साहवर्धक है। उन्होंने बताया कि इस रक्तदान िशविर का आयोजन छत्रपति शाहूजी महाराज चिकित्सा विश्वविद्यालय की ब्लड बैंक टीम व आई0आई0एस0ई0 के छात्रों के सहयोग से ही सम्भव हो सका है।

िशविर में आकांक्षा समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती ऊशा शर्मा, डॉ0 प्रतिमा भाटिया एवं सदस्य डॉ0 रत्ना भाटिया, श्रीमती सरिता कपूर, श्रीमती कमल सक्सेना, श्रीमती इिन्दरा गुप्ता व मेडिकल कालेज की डॉ0 तूलिका चन्द्रा व आई0आई0एस0ई0 के ग्रुप चेयरमैन श्री अपूर्व वर्मा का सक्रिय सहयोग रहा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in