Categorized | लखनऊ.

होमगार्ड्स एवं पी0आर0डी0 स्वयं सेवकों की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाये -श्री भाटी

Posted on 19 September 2010 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार के  होमगार्ड्स एवं प्रान्तीय रक्षा दल मन्त्री श्री वेदराम भाटी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि  होमगार्ड्स ,स्वयं सेवकों तथा पी0आर0डी0 स्वयं सेवकों के मानदेयों का भुगतान प्रत्येक माह के 15 तारीख तक कर दिया जाय। होमगार्ड्स स्वयं सेवकों एवं पी0आर0डी0 स्वयं सेवकों की ड्यूटी रोस्टर से लगाने तथा नियमित कार्यों को अनुश्रवण करने के निर्देश दिये गये हैं। होमगार्ड्स नव सृजित जनपदों कौशाम्बी, चन्दौली, श्रावस्ती, अम्बेडकरनगर, ज्योतिबाफूले नगर, गौतमबुद्ध नगर, कन्नौज, औरैया, सन्तकबीर नगर, बागपत एवं कांशीराम नगर में कार्यालयों को विधिवत संचालित करने के भी निर्देश दिये गए है। मण्डलीय कमान्डेन्ट एवं जिला कमान्डेन्ट को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करने के भी निर्देश दिये गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in