Categorized | लखनऊ.

निरीक्षण में एक लाख का शमन शुल्क वसूला गया

Posted on 15 September 2010 by admin

उत्तर प्रदेश के विधिक बॉट माप विभाग द्वारा मिट्टी के तेल वितरण/आयल डिपों पर माह अगस्त तक 12 मण्डलों में 2611 निरीक्षण कर 148 मामले पकड़े गये। जिनसे शमन शुल्क के रूप में एक लाख 98 हजार 700 रुपये वसूला गया।

बॉट माप विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार लखनऊ में 245 निरीक्षण कर 34800 रुपयें, कानपुर में 260 निरीक्षण कर 29500 रुपये, आगरा में 209 निरीक्षण कर 6000 रुपये, झांसी में 350 निरीक्षण कर 6500 रुपये, मेरठ में 235 निरीक्षण कर 20300 रुपये, मुरादाबाद में 157 निरीक्षण कर 17000 रुपये, बरेली में 225 निरीक्षण कर 18000 रुपये, फैजाबाद में 294 निरीक्षण कर 2800 रुपये, वाराणसी में 166 निरीक्षण कर 2500 रुपये, आजमगढ़ में 113 निरीक्षण कर 18400 रुपये, इलाहाबाद में 126 निरीक्षण कर 6900 रुपये तथा गोरखपुर में 231 निरीक्षण कर 36000 रुपये शमन शुल्क वसूला।

इसी प्रकार लखनऊ में 4 मामलें, कानपुर में 5 मामलें, झांसी में 3 मामलें, मुरादाबाद  में 4 मामले, बरेली में 2 मामलें, फैजाबाद में 3 मामले, आजमगढ़ में 5 मामले, इलाहाबाद में 2 मामले तथा गोरखपुर में 11 मामलें घटतौली के पकड़े गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

मो0 9415508695

upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in