Categorized | लखनऊ

राज्य स्तरीय पुरस्कारों के आवेदन के लिए 30 सितम्बर अन्तिम तिथि

Posted on 15 September 2010 by admin

प्रदेश सरकार द्वारा गत वर्षो की भान्ति इस वर्ष भी 03 दिसम्बर को “विश्व विकलांगता दिवस´´के अवसर पर दक्ष विकलांग कर्मचारियों, उनके सेवायोजकों तथा प्लेसमेंट अधिकारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। इसके लिए इन्दिरा भवन स्थित विकलांग कल्याण निदेशालय में आगामी 30 सितम्बर तक आवेदन पत्र स्वीकार किये जायेंगे।

यह जानकारी निदेशक विकलांग कल्याण, श्री अरविन्द कुमार द्विवेदी ने दी है। उन्होंने बताया कि आगामी 03 दिसम्बर को यह पुरस्कार प्रदेश के राज्यपाल श्री बी0एल0जोशी वितरित करेंगे। जनपद स्तर पर आवेदन पत्रों के परीक्षण तथा संस्तुति किये जाने हेतु एक समिति का गठन किया गया है। इसमें जनपद के जिलाधिकारी अध्यक्ष होंगे तथा जिला विकलांग कल्याण अधिकारी/समाज कल्याण अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, विकलांगों के कल्याणार्थ कार्यरत स्वैच्छिक संगठन/व्यक्ति तथा जिलाधिकारी द्वारा नामित प्रतिनिधि सदस्य होंगे।

निदेशक ने बताया है कि इच्छुक व्यक्ति अपने जनपद के जिलाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in