Categorized | लखनऊ.

लोक निर्माण मन्त्री ने पं0 गोविन्द वल्लभ पन्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted on 10 September 2010 by admin

लखनऊ -  प्रदेश के लोक निर्माण एवं आवास मन्त्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आज भारत रत्न पण्डित गोविन्द वल्लभ पन्त की जयन्ती के अवसर पर यहां विधान भवन के सामने पन्त जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर श्री सिद्दीकी ने कहा कि पं0 गोविन्द वल्लभ पन्त ने उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमन्त्री के रूप में प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा केन्द्र में भी महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सम्भालते हुए उन्होंने अपनी कार्यकुशलता की अमिट छाप छोड़ी थी।    इस मौके पर सूचना निदेशक श्री अजय कुमार उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी पन्त जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in