Categorized | लखनऊ.

पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती के मौके पर पुष्पांजलि अर्पित किया

Posted on 10 September 2010 by admin

लखनऊ -  महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं उ0प्र0 के पूर्व मुख्यमन्त्री पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती के मौके पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेसजनों से स्व0 पन्त के बताये रास्ते पर चलने का आवाहन किया है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि स्व0 पन्त की जयन्ती पर आज प्रदेश कांग्रेस की ओर से प्रदेश कांग्रेस के सचिव श्री राजेन्द्र बहादुर सिंह एवं श्री जगदीश राय ने विधानसभा स्थित पं0 गोविन्द वल्लभ पन्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की है।

श्री मदान ने बताया कि इस मौके पर पूर्व मन्त्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मन्त्री श्री रणजीत सिंह जूदेव, उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र शर्मा पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता श्री सुबोध श्रीवास्तव, महामन्त्री श्री प्रदीप श्रीवास्तव, सचिव श्री विजय बहादुर सिंह ने भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in