Categorized | लखनऊ.

चित्रकूट धाम मण्डल में अगस्त माह तक 3989.99 लाख रुपये का खनिज राजस्व प्राप्त

Posted on 10 September 2010 by admin

लखनऊ -  खनिज राजस्व की वसूली के तहत चित्रकूट धाम मण्डल में वर्तमान वित्तीय वर्ष के अगस्त माह तक 3735.25 लाख रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 3989.99 लाख रुपये की वसूली की गई जो कि माह तक के लक्ष्य का 106.82 प्रतिशत है।

खनिकर्म विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चित्रकूट धाम मण्डल के जनपद महोबा में 1842.50 लाख रुपये की वसूली के सापेक्ष 2154.09 लाख रुपये की उपलब्धि अर्जित की गई जो कि लक्ष्य का 116.91 प्रतिशत है। इसी प्रकार हमीरपुर जनपद में 1038.50 लाख रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 1016.35 लाख रुपये, बान्दा जनपद में 569.50 लाख रुपये के सापेक्ष 595.90 लाख रुपये तथा चित्रकूट जनपद में 284.75 लाख रुपये के सापेक्ष 223.65 लाख रुपये खनिज राजस्व के रूप में अर्जित किये गये जो कि इन जनपदों के माह तक लक्ष्य के सापेक्ष क्रमश: 97.87 प्रतिशत, 104.64 प्रतिशत तथा 78.54 प्रतिशत है।

उल्लेखनीय है कि चित्रकूट धाम मण्डल का इस वित्तीय वर्ष के लिए खनिज राजस्व वसूली लक्ष्य 11150 लाख रुपये निर्धारित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in