Categorized | लखनऊ.

पी.वी.आर. ने उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ मज़बूत की - लखनऊ में दूसरा मल्टीप्लेक्स शुरू किया

Posted on 10 September 2010 by admin

18 नगरों में स्क्रीनों की संख्या 142 हो गई

लखनऊ- भारत की एक अग्रणी रिटेल मनोरंजन कंपनी पी.वी.आर. लि. ने आज लखनऊ में अपने दूसरे मल्टीप्लेक्स के शुभारंभ की घोषणा की। लखनऊ के यूनाइटेड माल में इस शुभारंभ के साथ ही पी.वी.आर. ने राज्य में अपनी पकड़ और मज़बूत कर ली है। अब उत्तर प्रदेश में गाज़ियाबाद, इलाहाबाद और लखनऊ में पी.वी.आर. के 24 स्क्रीन हो गए हैं। इस छह स्क्रीनों वाले मल्टीप्लेक्स की क्षमता 1502 सीटों की होगी और लखनऊ के सिनेप्रेमियों को जीवन्त डिजिटल सिनेमा अनुभव प्रदान करेंगे। इसमें दर्शकों की बैठकव्यवस्था तीन प्रकार की होगी - मेनस्ट्रीम, प्राइम (गोल्ड क्लास से 2 पंक्ति बाद) और गोल्ड क्लास (अन्तिम पंक्ति)।

लखनऊ में होने वाली यह दूसरी शुरूआत पी.वी.आर. के देशव्यापी विस्तार के आन्तरिक विकास और दूसरे दर्जे के शहरों में अपनी मौजूदगी मज़बूत करने की नीति का एक हिस्सा है। पी.वी.आर. अपनी सिनेमा टिकटों का दाम किफ़ायती रखेगा।

एल.डी.ए. लखनऊ के लिए टिकट दर (रू. में)
सप्ताह के कार्य दिनों में
सामान्य    प्राइम    गोल्ड
दोपहर 1 बजे से पहले     50    75    150

दोपहर 1 बजे के बाद    50    75    150
सप्ताहान्तों में
सामान्य    प्राइम    गोल्ड
दोपहर 1 बजे से पहले     100    125    200

दोपहर 1 बजे के बाद    100    125    200

इस शुभारंभ पर टिप्पणी करते हुए पी.वी.आर. लि. के संयुक्त प्रबंध निदेशक श्री संजीव कुमार बिजली ने कहा, ´´हमें यहां लखनऊ में दूसरा सिनेमा प्रारंभ करते हुए अत्यन्त खुशी हो रही है। पी.वी.आर. डिजिटल सिनेमा द्वारा पेश किए जाने वाले उच्च गुणवत्तायुक्त मनोरंजन अनुभव ने शहर के सिनेप्रेमियों के सिनेमा देखने के नज़रिए में विस्तार किया है। हमारा लगातार प्रयास रहता है कि हम लोगों के दिलों और दिमाग में अव्वल ब्राण्ड बने रहें, अत: यह शुरूआत पी.वी.आर. के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारी योजना पी.वी.आर. सिनेमा के तीव्र गति से विस्तार की है तथा हम इस वित्त वर्ष में 70 करोड़ रूपए का निवेश करके 45-50 स्क्रीन और बढ़ाने जा रहे हैं। हमारे विस्तार के अगले लक्ष्य उदयपुर, पुणे, विजयवाड़ा, भोपाल, दिल्ली, बंगलोर, सूरत सहित और कई शहर हैं।´´
इस अवसर पर उपस्थित पी.वी.आर. लि. के समूह प्रेसीडेंट और मुख्य कार्यपालन अिËाकारी श्री प्रमोद अरोडा ने कहा, ´´हम लखनऊ में अपना दूसरा मल्टीप्लेक्स प्रारंभ करके अत्यन्त प्रसन्न हैं। यह ऐसा शहर है जिसमें सिने प्रेमियों की तादाद बढ़ रही है जिससे हमें यहां एक और मल्टीप्लेक्स खोलने पर विवश होना पड़ा। दरअसल, यह सहारा गंज में मौजूद हमारे सिनेमा के प्रति लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया ने हमें यहां एक और सिनेमा खोलने का संकेत दिया। यह शुभारंभ पी.वी.आर. द्वारा उठाया गया एक ऐसा कदम है जो हमारे लखनऊ की जनता को एक बेजोड़ और अनोखा सिनेमा दर्शन अनुभव देते रहने की दिशा में उठाया गया है। इस वित्त वर्ष में हमारी कोशिश सिनेमा, ब्लूओ और अपने मनोरंजन केन्द्र सहित विभिन्न मनोरंजन रूपों में अपनी योजनाओं को और आक्रामक तरीके से सक्रिय करने की है। उदाहरण के लिए, हमने अपने बॉलिंग एले व्यापार ब्लूओ के लिए आगामी दो वषोZं में 50 करोड़ का निवेश कर 100 लेन और बढ़ाने की योजना है।´´

लखनऊ में हाल ही में खुले इस पी.वी.आर. सिनेमा का परिवेश सिनेमा वास्तुशिल्प की समसामयिक शैली दर्शाती है। वॉलपेपरों में फिल्मों के सुसज्जित दृश्य, बैठने की आरामदेह व्यवस्था और एक भव्य कैण्डी बार है। डिजिटल स्क्रीनों को इस तरह पैकेज किया गया है कि वे लखनऊ के सिने प्रेमियों को अद्वितीय सिने जादू मुहैया करवाए। इसके प्रेक्षागृह रीयल इमेज के ई सिनेमा प्रोजेक्टरों और जानदार ध्वनि प्रभावों के लिए अत्याधुनिक ध्वनि प्रणाली से लैस हैं।

पी.वी.आर. के बारे में
पी.वी.आर. भारत की एक सबसे बड़ी और सर्वाधिक महत्वपूर्ण फिल्म मनोरंजन कंपनी है। इस कंपनी ने सन 1997 में भारत के साकेत, नई दिल्ली में सर्वप्रथम मल्टीप्लेक्स सिनेमा - पी.वी.आर. अनुपम की स्थापना कर मल्टीप्लेक्स क्रान्ति की शुरूआत की। वर्तमान में पी.वी.आर. भारत के 18 प्रमुख शहरों में 142 स्क्रीनों वाला एक सिनेमा सिर्कट चलाता है। पी.वी.आर. द्वारा पेश की जाने वाली सेवाओं में वहन कर सकने योग्य ऐसे बहु-स्क्रीन सिनेमा हैं जो बेहतर परिवेश और दूसरे दर्जे के शहरों के उपभोक्ताओं के लिए उच्चस्तरीय स्वच्छता प्रदान करते हैं। इनका ब्राण्ड ´´पी.वी.आर. टॉकीज़´´ रखा गया है। वहीं दूसरी ओर, यह कंपनी मल्टीप्लेक्सों के प्रीमियम ब्राण्ड चलाती है जिन्हें ´´पी.वी.आर. प्रीमियम´´ कहा जाता है जिसमें गोल्ड क्लास के सिनेमा शामिल हैं। यह गणमान्य शहरी उपभोक्ताओं को 180 अंश लेदर अनहोल्स्टर्ड झुकने वाली सीटें, व्यक्तिगत मेनू, लॉउंज क्षेत्र, और इसी प्रकार की अन्य सेवाओं जैसी सुविधाओं की पूर्ति करता है। यह कंपनी अपनी सहायक कंपनी पी.वी.आर. पिक्चर्स के जरिए फिल्म वितरण और निर्माण का कारोबार भी करती है जो कि विभिन्न प्रकार के फिल्मों के निर्माण एवं देशभर में भारतीय और अन्तर्राष्ट्रीय फिल्मों के वितरण में संलग्न है। पी.वी.आर. लि. ने थाइलैण्ड के अग्रणी जीवनशैली मनोरंजन प्रदाता मेजर सिनेप्लेक्स समूह के साथ मिलकर मार्च 2009 में ब्लूओ का शुभारंभ करते हुए रिटेल मनोरंजन कंपनी के रूप में स्वयं को स्थापित करने की दिशा में एक कदम और बढ़ाया है। यह एक ख्यातिप्राप्त अन्तर्राष्ट्रीय ब्राण्ड बन गया है। ब्लूओ ने लंबे समय से जीवनशैली मनोरंजन के इच्छुक भारतीय उपभोक्ताओं को फैशन बॉलिंग उपलब्ध कराया है। इस कंपनी ने हाल ही में अपना नवीनतम उपक्रम एंटरटेनमेंट सिटी के शुभारंभ की घोषणा की है, जो सन 2013 तक लॉजिक्स सिटी नोएडा में तैयार हो जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in