Categorized | लखनऊ.

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पालीटेक्निक) छात्रों के प्रवेश लेने की तिथि अब 16 सितम्बर

Posted on 10 September 2010 by admin

लखनऊ -  संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पालीटेक्निक)-2010 की द्वितीय चरण की काउन्सिलिन्ग द्वारा आवंटित छात्रों की प्रवेश लेने की अन्तिम  तिथि पूर्व में 06.09.2010 एवं 07.09.2010 निर्धारित की गई थी, उसे अब बढ़ाकर 16.09.2010 कर दिया गया है।

यह जानकारी श्री एस0के0गोविल, सचिव, संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि अब द्वितीय चरण की काउन्सिलिन्ग द्वारा आवंटित ऐसे अभ्यार्थी जो अभी तक कतिपय कारणों से अपनी आवंटित संस्था में प्रवेश नहीं ले पाये हैं, वे अब समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए दिनांक 16.09.2010 तक सम्बन्धित संस्था में प्रवेश ले सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in