Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता के निवास पर आगजनी निंदनीय

Posted on 10 September 2010 by admin

लखनऊ - उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री जावेद उर्फी के निवास 3/4 अटाले कालोनी, शौकत अली मार्ग, इलाहाबाद में आज रात्रि में कुछ शरारती एवं असामाजिक तत्वों द्वारा की गई आगजनी एवं माहौल बिगाड़ने की नापाक कोशिशों की, उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी ने कड़ी निन्दा की है।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सचिव विजय सक्सेना ने बताया कि प्रदेश प्रवक्ता श्री उर्फी के इलाहाबाद स्थित निवास पर आज रात्रि में कुछ अराजक तत्वों द्वारा बोतल में पेट्रोल भरकर उनके घर के अन्दर फेंका गया, जिसके कारण घर में भीषण आग लग गई, किसी तरह स्थानीय निवासियों एवं फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया एवं श्री उर्फी के परिवारीजनों को सकुशल बचाया जा सका। इस घटना के बाद से श्री उर्फी का पूरा परिवार भयभीत है।

श्री सक्सेना ने बताया कि उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी ने उपरोक्त घटना की जांच कराकर आगजनी करने वाले अराजक तत्वों को अविलम्ब गिरफ्तार कर दण्डित किये जाने एवं सख्त से सख्त कार्रवाई किये जाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in