Categorized | लखनऊ.

लखनऊ प्राणी उद्यान के तीन वन्य जीव श्री एस0के0प्रसाद महाप्रबन्धक तथा एक श्री रोहित कुमार (अक्षय) सम्पादक द्वारा अंगीकृत

Posted on 09 September 2010 by admin

लखनऊ - लखनऊ प्राणी उद्यान की वन्य जीव अंगीकरण योजना के अन्तर्गत श्री एस0के0प्रसाद, महाप्रबधंक लखनऊ प्रोडयुसर्स को-आपरेटिव मिल्क यूनियन लि0 लखनऊ द्वारा लखनऊ प्राणी उद्यान के एक हिमालयन काला भालू, एक हुक्कू बन्दर तथा एक नीले पीले मकाऊ का अंगीकरण किया गया तथा इन वन्य जीवों के अंगीकरण हेतु 46071 रूपये चेक द्वारा लखनऊ प्राणी उद्यान को उपलब्ध कराये।

यह जानकारी लखनऊ प्राणी उद्यान की निदेशक रेणु सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त श्री रोहित कुमार (अक्षय) सम्पादक अक्षय सांस्कृतिक सेवा समिति अम्बेडकर नगर मवैया ऐशबाग लखनऊ द्वारा अक्षय कुमार फिल्म अभिनेता के जन्म दिवस अवसर पर एक रोजी पास्टर को अंगीकृत किया गया और इसके लिए 1175 रूपये चेक द्वारा लखनऊ प्राणी उद्यान को उपलब्ध कराया।

निदेशक प्राणि उद्यान ने कहा कि श्री एस0के0प्रसाद, महाप्रबंधक एवं श्री रोहित कुमार (अक्षय) सम्पादक का यह प्रयास अत्यन्त सराहनीय है एवं वन्य जीवों के प्रति उनका स्नेह प्रशंसनीय है। यह अंगीकरण अन्य लोगों को भी इस कार्य हेतु प्रेरित करेगा। वन्य जीवों के प्रति उनके स्नेह की प्रशंसा करते हुए लखनऊ प्राणी उद्यान वन्य जीवों को गोद लेने वाले महानुभावों एवं संस्थाओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in