Categorized | लखनऊ.

चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Posted on 08 September 2010 by admin

प्रोफेसरों व प्रवक्ताओं की संविदा पर नियुक्ति के आदेश शीघ्र जारी करने के निर्देश

पी0एल0ए0 में रखी धनराशि का उपयोग इसी माह में किया जाये

नि:शुल्क दवाओं के वितरण में शिकायतें मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी  -लालजी वर्मा
लखनऊ- उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मन्त्री श्री लालजी वर्मा ने आज यहॉ चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा की। उन्होंने एलोपैथिक, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग के चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि ओ0पी0डी0 एवं भर्ती मरीजों को नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध करायें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता के लिए सम्बंधित संस्थान के प्रमुख एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी जिम्मेदार होगें।

बैठक में बताया गया कि दवाओं के क्रय के लिए चालू वित्तीय वर्ष में राजकीय मेडिकल कालेजों एवं संस्थानों को लगभग 18 करोड़ रूपये का बजट अवमुक्त किया गया है। इसमें से अभी तक मात्र 8.50 करोड़ रूपये दवाओं के क्रय पर  व्यय किये गये हैं। चिकित्सा शिक्षा मन्त्री ने इस पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह निश्चित ही सरकार की मंशा के विपरीत है।

बैठक में बताया गया कि गोरखपुर तथा इलाहाबाद के मेडिकल कालेजों को 5 करोड़ रूपये आवंटित किये गये हैं। इसमें से मात्र 1.45 करोड़ रूपये ही व्यय किये गये हैं। इस पर चिकित्सा शिक्षा मन्त्री ने चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। श्री वर्मा ने राजकीय मेडिकल कालेजों में संविदा पर प्रोफेसरों तथा प्रवक्ताओं की नियुक्ति के आदेश शीघ्र जारी करने तथा लोक सेवा आयोग से चयनित प्रवक्ताओं को शीघ्र योगदान कराने के भी निर्देश दिये।

चिकित्सा शिक्षा मन्त्री ने विभागीय निर्माण कार्यों से सम्बन्धित 346 करोड़  रूपये की स्वीकृति विस्तृत आगणन के अनुसार इस माह के अन्त तक जारी करने तथा पी0एल0ए0 में पड़ी धनराशि का उपयोग इसी माह के अन्त तक पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में चिकित्सा राज्य मन्त्री श्री राजेश त्रिपाठी एवं श्री दद्दन  मिश्र के अलावा प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री जैकब थामस, विशेष सचिवगण, चिकित्सा शिक्षा के महानिदेशक तथा आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, यूनानी के निदेशकों ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in