Categorized | लखनऊ.

15 सितम्बर तक वृक्षारोपण सम्बंधी कार्य शत प्रतिशत पूर्ण हो

Posted on 07 September 2010 by admin

कृषकों की आय दोगुनी करने के हर सम्भव प्रयास किये जायें

लखनऊ-  उत्तर प्रदेश के रेशम एवं वस्त्रोद्योग मन्त्री श्री जगदीश नारायण राय ने विभागीय अधिकारियों को निर्देंश दिये हैं कि वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत शत प्रतिशत वृक्षारोपण 15 सितम्बर तक हर हाल में पूर्ण करा लिया जाय। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कृषकों की आय दुगुना करने के हर सम्भव प्रयास किये जाये। इसके लिए उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता के कोया उत्पादन हेतु किसानों को उच्च गुणवत्ता युक्त बीज उपलब्ध कराये जायें।

श्री राय आज यहॉं अपने कार्यालय कक्ष में रेशम विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में बताया गया कि 5900 एकड़ में वृक्षरोपण के लक्ष्य के सापेक्ष गत 31 अगस्त तक 4800 एकड़ में वृक्षारोपण किया जा चुका है, जो 77 प्रतिशत से अधिक है।

उल्लेखनीय है कि विभागीय कार्यक्रमों के अन्तर्गत प्रथम चार माह में 8000 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। कैटेलिक डेवलेपमेन्ट योजना (सी0डी0पी0) के अन्तर्गत केन्द्रांश के रूप में 6 करोड़ रूपये लक्ष्य के सापेक्ष विभाग की कुल 9 करोड़ रूपये की केन्द्रांश की योजनाएं स्वीकृत हुई हैं जो एक उपलब्धि है।

बैठक में प्रमुख सचिव रेशम श्री सुशील कुमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in