Categorized | समाज

देश की तरक्की के लिए महिलाओं को स्वावलम्बी व शिक्षित होना जरूरी - राहुल

Posted on 03 September 2010 by admin

महिलाओं की ग्राम संगठन की बैठक में राहुल ने लिया भाग

अमेठी संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर आये कांग्रेस महासचिव व अमेठी के सांसद राहुल गांधी ने इसौली गांव  पहुचें और वहां महिलाओं की स्वयं सहायता समूहों के संगठन ग्राम संगठन की बैठक में भाग लिया। बैठक में कई समूहों की महिलाएं मौजूद थीं। लगभग डेढ़ घंटे तक महिलाओं से समूह चलाने का तरीका व कार्य को जाना।

राहुल गांधी ने महिलाओं से कहा कि महिलाओं को शिक्षित और स्वावलम्बी होने की जरूरत है। महिलाएं स्वावलम्बी एवं शिक्षित होंगी तभी देश का विकास सम्भव होगा। उन्होंने महिलाओं को सलाह दिया कि एकजुट होकर रहें तभी वह अपने अधिकार के लिए संघर्ष कर सकेंगी।

राहुल गांधी बैठक के बाद महिलाओं के साथ जमीन पर बैठक कर जलपान किया। उनके साथ इस बैठक में संचार को देश में एक नई दिशा देने वाले सैम पित्रोदा भी मौजूद रहे। उन्होंने भी महिलाओं से उनके संगठन के बारे में जानकारी की और पूछा इससे उन्हें क्या लाभ मिल रहा है।

राहुल गांधी के कई वरिष्ठ मिलना चाहा किन्तु वह उनसे नहीं मिल सके। बैठक में जाते समय राहुल गांधी ने इन कांग्रेसजनों से कहा था कि वह लौटकर मिलेंगे, किन्तु बैठक से बाहर आने के बाद भी वरिष्ठ कांग्रेसजनों से नहीं मिले और चले गये। इससे कांग्रेसजनों में मायूसी दिखाई पड़ी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in