Categorized | लखनऊ.

सोनिया गांधी जी के चौथी बार कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित होने पर मिठाइयां खिलाईं गईं

Posted on 03 September 2010 by admin

लखनऊ -  कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के चौथी बार कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई देते हुए उ0प्र0 कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेसजनों द्वारा एक दूसरे को मिठाइयां खिलाईं गईं, आतिशबाजी की गई एवं ढोल नगाड़े के साथ `सोनिया गांधी जिन्दाबाद-कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद´ के गगनभेदी नारे लगाकर प्रसन्नता व्यक्त किया गया।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने श्रीमती सोनिया गांधी के चौथी बार कांग्रेस अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए कहा कि सोनिया जी के पिछले 12 वर्ष के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस पार्टी ने नई बुलन्दियों को छुआ है और अपने नि:स्वार्थ जीवन एवं नेतृत्व क्षमता के कारण वह देश ही नहीं पूरे विश्व में एक अति सम्मानित राजनेता के रूप में प्रतििष्ठत हुई हैं।

इस मौके पर पूर्व मन्त्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, मुख्य प्रवक्ता श्री सुबोध श्रीवास्तव, महामन्त्री श्री प्रदीप श्रीवास्तव, विधायक एवं शहर अध्यक्ष श्री श्यामकिशोर शुक्ल, जिलाध्यक्ष श्री सिराजवली खां`शान´, श्री राकेश मिश्रा पूर्व विधायक, श्री परमात्मा सिंह पूर्व विधायक, श्रीमती शैल सिंह, सरदार दलजीत सिंह, प्रवक्ता श्री वीरेन्द्र मदान, श्री शिवभगवान, श्री जगदीश अवस्थी, श्री सत्यदेव सिंह, श्री नरेश बाल्मीकि, श्री राजेन्द्र बहादुर सिंह, श्री रमेश मिश्रा, श्री विजय बहादुर सिंह, श्री नुसरत अली, श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, श्री विनोद राय, श्री सगीर मिर्जा, मो0 उस्मान, श्रीमती शबनम पाण्डेय, श्री ज्ञानेन्द्र तिवारी, श्री रंजन दीक्षित, श्री प्रभुजोत सिंह बत्रा`लकी´, चौ0 रामानन्द निषाद, सरदार रंजीत सिंह, श्री नवीन विक्रम सिंह, श्री प्रदीप गौड,़ श्री ओंकार पाठक, मो0 सलीम सिद्दीकी सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in