Categorized | लखनऊ

वैक्टर जनित बीमारियों के प्रभावी नियन्त्रण में शिथिलता बरतने वाले अधिकारी दण्डित होंगे- अनन्त कुमार मिश्र

Posted on 03 September 2010 by admin

संवेदनशील स्थानों पर निरोधात्मक कार्यवाही तत्काल करने के निर्देश

लखनऊ -  उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मन्त्री अनन्त कुमार मिश्रा ने सम्बंधित अधिकारियों को वैक्टर जनित बीमारियों पर प्रभावी नियन्त्रण किये जाने के निर्देश देते हुए कहा है कि इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता पाये जाने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने वैक्टर बार्न डिजीज के प्रति संवेदनशील स्थलों को चििन्हत कर फॉगिंग, कीटनाशकों का छिड़काव आदि की कार्यवाही युद्ध स्तर पर किये जाने की भी हिदायत दी है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मन्त्री आज अवन्तीबाई चिकित्सालय के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बैठक में मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, जे0ई0 एवं कालाजार से सम्बन्धित बीमारियों के नियन्त्रण के सम्बन्ध में विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही की गहन समीक्षा की। उन्होंने जिला मलेरिया अधिकारियों, फाइलेरिया नियन्त्रण अधिकारियों, सहायक मलेरिया अधिकारियों तथा बायोलोजिस्टों को निर्देश दिए हैं कि वे वैक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु सभी सम्भव प्रयास करें तथा प्रदेश की आम जनता को इन बीमारियों के बचाव के उपायों से अवगत कराने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनििश्चत किया जाय।

श्री मिश्रा ने यह भी निर्देश दिए कि वैक्टर जनित रोगों के उपचार में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि इन रोगों के उपचार एवं बचाव कार्य से जुड़े जिम्मेदार अधिकारी अपने जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला परियोजना अधिकारी से सम्पर्क में रहकर कार्ययोजना बनाकर उसका कार्यान्वयन सुनििश्चत करायेंगे। उन्होंने कहा कि वैक्टर बार्न डिजीज के रोकथाम के लिए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मन्त्री ने कहा कि जिला स्तर पर जिम्मेदार अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर उनका भी सहयोग वैक्टर जनित रोगों की रोकथाम में प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि इन कार्यो का मूल्यांकन एवं अनुश्रवण किया जायेगा तथा ढिलाई पाये जाने पर कार्यवाही होगी।

बैठक में महानिदेशक, परिवार कल्याण डा0 एस0पी0 राम, अपर निदेशक मलेरिया डा0 जी0के0 तिवारी, भारत सरकार के प्रतिनिधि डा0 पी0के0 श्रीवास्तव एवं महाप्रबन्धक एन0आर0एच0एम0 तथा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से आये जिला मलेरिया अधिकारी, सहायक मलेरिया अधिकारी, फाइलेरिया नियन्त्रण अधिकारी तथा बायोलोजिस्ट मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in