Categorized | लखनऊ.

मुख्यमन्त्री`चोर की दाढ़ी में तिनका वाली´ कहावत चरितार्थ कर रही हैं - सुबोध श्रीवास्तव

Posted on 02 September 2010 by admin

लखनऊ -  बसपा प्रमुख सुश्री मायावती द्वारा दिये गये बयान कि `कांग्रेस मुझे जेल भेजना चाहती है´ पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती `चोर की दाढ़ी में तिनका वाली´ कहावत चरितार्थ कर रही हैं।

मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि सुश्री मायावती ने भ्रष्टाचार के जरिये आय से अधिक सम्पत्ति अगर नहीं एकत्र की है तो उन्हें सीबीआई का डर क्यों सता रहा है कर नहीं तो डर कैसा उन्होने कहा कि मायावती सरकार ने अपने शासन के दौरान तरह-तरह के हथकण्डे अपनाकर भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं लांघी हैं, चाहे वह जन्मदिन के नाम पर चन्दा वसूली हो, केन्द्रीय योजनाओं के धन में भ्रष्टाचार हो, स्थानान्तरण और नियुक्ति का पूरा उद्योग स्थापित कर मात्र धन इकट्ठा करने के लिए भ्रष्टाचार के तरीकों को अपनाया है। पूरे प्रदेश में जगह-जगह सिण्डीकेट बनाये हैं जो छोटे व्यापारियों, ठेकेदारों एवं निरीह लोगों से अवैध वसूली कर खुद अपनी तो जेब भरते ही हैं प्रदेश में सत्ता के शीर्ष पर बैठे नेताओं और अधिकारियों तक हिस्सा पहुंचाते हैं।

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि सीबीआई ने मा0 उच्चतम न्यायालय में सुश्री मायावती के विरूद्ध आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में पर्याप्त एवं पुख्ता सबूत होने का दावा किया है। मा0 उच्चतम न्यायालय दोनों पक्षों को अपनी-अपनी दलीलें देने का मौका देगा, यदि सुश्री मायावती के विरूद्ध भ्रष्टाचार का आरोप सिद्ध नहीं होता तो बरी हो जायेंगी अन्यथा मा0 उच्चतम न्यायालय अवश्य कठोर निर्णय लेगा। उन्होने कहा कि मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती को दूसरों पर आरोप लगाने से बाज आना चाहिए। प्रदेश की जनता सब कुछ जान चुकी है। मुख्यमन्त्री की यह बचकानी बयानबाजी जनता का ध्यान अपने भ्रष्टाचार से हटाने की नाकाम कोशिश है।

मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि सुश्री मायावती को यह नहीं भूलना चाहिए कि सुश्री जयललिता के ऊपर भी इन्हीं के तरह के भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, जिसके कारण उनकी पार्टी अन्नाद्रमुक विगत 15 वर्ष से सत्ता से बाहर हैं और भविष्य में भी उनकी वापसी की कोई संभावना नहीं है। ठीक उसी प्रकार सुश्री मायावती की सरकार की भी भ्रष्टाचार की परतें अब खुल रही हैं, इनका भी वही हश्र होगा जो सुश्री जयललिता का हुआ है। बहुजन समाज पार्टी और सुश्री मायावती प्रदेश की राजनीति में हाशिए पर चली जायेंगीं, इनका कोई नामलेवा नहीं रहेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in