Categorized | लखनऊ.

डा0 मो0 सनाउल हक के निवास शम्स मिन्जल कदम रसल, सीतापुर रोड पर रोजा अफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया

Posted on 01 September 2010 by admin

2शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन डा0 मो0 सनाउल हक के निवास शम्स मिन्जल कदम रसल, सीतापुर रोड पर रोजा अफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें महमाने खुसुसी के तौर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी जी मौजूद थीं। रोजा अफ्तार पार्टी में आये हुए सैंकड़ों मुस्लिम भाई-बहनों से रू-बरू होकर डॉ. जोशी ने कहा कि रमजान की मुबारकबाद मैं अभी सबको दे रही हूं और ईद की मुबारकवाद देने मैं फिर आऊंगी।

रोजा अफ्तार में विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री प्रदीप श्रीवास्तव एवं हाजी अनवर खां साहब मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त शहनवाज साहब, अरशद आजमी साहब, जमशेद रहमान साहब, राजेन्द्र पाण्डेय, नारदानन्द जी, मो0 ओसामा, युसुफ खान, तहसीन खान एवं रौशन जहां आदि भी रोजा अफ्तार में शामिल रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in