Categorized | लखनऊ.

डा0 कालीचरण स्नेही सहित तीन को सरस्वती सम्मान

Posted on 01 September 2010 by admin

डा0 ब्रजेश कुमार शुक्ला सहित छ: को शिक्षकश्री सम्मान चयनित शिक्षकों को 05 सितम्बर को शिक्षक दिवस पर
उच्च शिक्षा मन्त्री द्वारा सम्मानित किया जायेगा

उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा क्षेत्र के प्रतििष्ठत सरस्वती सम्मान तथा शिक्षकश्री पुरस्कारों की घोषणा आज कर दी है। प्रतििष्ठत सरस्वती सम्मान से लखनऊ विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के प्रोफेसर डा0 कालीचरन स्नेही, चौ0 चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के पूर्व कुलपति डा0 के0सी0पाण्डेय तथा राजषिZ टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय इलाहाबाद के कुलपति प्रोफेसर नागेश्वर राव को सम्मानित किया जायेगा।

सरस्वती सम्मान समारोह का आयोजन शिक्षक दिवस के अवसर पर 05 सितम्बर को राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय परिसर में दिन के 12.00 बजे आयोजित किये जाने का निश्चय किया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा मन्त्री डा0 राकेशधर त्रिपाठी होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दी के उत्कृष्ट विद्वान एवं पूर्व मुख्यसचिव डा0 शम्भूनाथ द्वारा की जायेगी। सरस्वती सम्मान से विभूषित होने वाले प्रत्येक विद्वान को एक-एक लाख रुपये की नकद धनराशि, एक प्रशस्तिपत्र और शाल प्रदान किया जायेगा।

यह जानकारी देते हुए विशेष सचिव उच्च शिक्षा श्रीमती अनीता मिश्र ने बताया कि इसके अलावा छ: अन्य विद्वानों को शिक्षकश्री सम्मान से विभूषित करने हेतु चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह सभी विद्वान राज्य विश्वविद्यालयों, राजकीय महाविद्यालयों, सहायताप्राप्त अशासकीय महाविद्यालय और स्ववित्त पोषित अशासकीय महाविद्यालयों के उत्कृष्ट शिक्षकों में से है।

उन्होंने बताया कि इस श्रेणी के पुरस्कार में 50-50 हजार रुपये की नकद धनराशि, प्रशस्तिपत्र और शाल प्रदान कर विद्वानों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि शिक्षकश्री पुरस्कार से गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डा0 विश्वनाथ प्रसाद तिवारी, डा0 राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजबाद के पर्यावरण अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जी0सी0पाण्डेय तथा लखनऊ विश्वविद्यालय के संस्कृत विभागाध्यक्ष डा0 ब्रजेश कुमार शुक्ला और अरबिक विभाग के प्रोफेसर शब्बीर अहमद हसन नद़वी, राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर के जन्तु विज्ञान विभाग के रीडर डा0 अरूण कुमार सक्सेना एवं बरेली कालेज के अंग्रेजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा0 चारू मेहरोत्रा को विभूषित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in