Categorized | लखनऊ.

मुख्यमन्त्री ने जन्माष्टमी पर्व पर प्रदेशवासियों को हादिZक शुभकामनाएं दीं

Posted on 01 September 2010 by admin

उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर प्रदेशवासियों को हादिZक शुभकामनाएं दी है।
एक सन्देश में सुश्री मायावती ने कहा है कि योगेश्वर श्री कृष्ण का व्यक्तित्व सम्पूर्ण मानवता को सद्-आचरण पर चलने की प्रेरणा देता है। श्री कृश्ण के निष्काम कर्म के सन्देश में सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की भावना निहित है। उन्होंने कहा कि महान कर्मयोगी श्रीकृष्ण का सन्देश युगों-युगों से श्रीमद्भगवत् गीता के रूप में सभी के कल्याण का पथ-प्रशस्त करता रहेगा।
मुख्यमन्त्री ने जन्माष्टमी के त्योहार को पूरी श्रद्धा के साथ मनाने की अपील करते हुए योगेश्वर श्री कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in