Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 4 व 5 सितम्बर को साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर लखनऊ में सम्पन्न होगी।

Posted on 01 September 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 4 व 5 सितम्बर को साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर लखनऊ में सम्पन्न होगी। बैठक का उद्घाटन 4 सितम्बर को प्रात: 11 बजे भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद डॉ0 मुरली मनोहर जोशी जी करेंगे।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी हरीश चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक में मार्गदर्शन हेतु पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश सहप्रभारी सांसद श्रीमती करूणा शुक्ला, प्रदेश सहप्रभारी श्री राधा मोहन सिंह के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा हिमांचल प्रदेश के प्रभारी श्री कलराज मिश्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पश्चिम बंगाल के प्रभारी श्री विनय कटियार बैठक में रहेंगे। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह 5 सितम्बर को प्रदेश कार्यसमिति का समारोप करेंगे। बैठक की अध्यक्षता पार्टी केप्रदेश अध्यक्ष श्री सूर्य प्रताप शाही करेंगे।
कार्यसमिति बैठक के पूर्व 3 सितम्बर को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की एक बैठक पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रात: 11 बजे से होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in