Categorized | लखनऊ.

विशेष सचिवों और सहकर्मियों ने भूरि-भूरि प्रंशसा की

Posted on 31 August 2010 by admin

राज्य सचिवालय में लम्बी सेवा के उपरान्त आज सेवानिवृत्त हुए समीक्षा अधिकारी श्री देवेन्द्र सिंह को उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिवों, तथा अन्य अधिकारियों और सचिवालय के उनके सहकर्मियों ने भाव-भीनी विदाई दी।

विदाई समारोह सचिवालय के कमरा न0 80 में आयोजित किया गया जिसमें सम्बोधित करते हुए विशेष सचिव श्री वी0के0गुप्ता ने कहा कि श्री देवेन्द्र सिंह ने अपने 36 साल 7 माह के कार्यकाल में उत्कृष्ट राजकीय सेवा के साथ ही सराहनीय पारिवारिक एवं सामाजिक सेवा की और अब पूरी तरह पारिवारिक एवं समाजिक सेवा से जुड़ रहे हैं। विदाई समारोह में विशेष सचिव श्री हरेन्द्र वीर सिंह ने श्री देवेन्द्र सिंह की समय की पाबन्दी और सटीक टीप तैयार करने की क्षमता की तारीफ की। विशेष सचिव सुश्री अनिता मिश्रा ने श्री देवेन्द्र सिंह के मिलनसार व्यक्तित्व की तारीफ की।

अनुभाग अधिकारी श्री सत्यवान सिंह ने श्री देवेन्द्र सिंह को अनुभाग के कार्यों और सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल  के लिए उदाहरण पुरूष बताया और कहा कि उनके जैसे सक्षम सहकर्मी के सेवानिवृत्त हो जाने का मलाल रहेगा। श्री देवेन्द्र सिंह ने 15 जनवरी, 1974 को सचिवालय में सेवा प्राप्त की थी। वित्त विभाग, सचिवालय प्रशासन विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट योगदान दिया। वह मूलत: फैजाबाद जनपद के ग्राम मड़वा के रहने वाले हैं। विदाई समारोह का संचालन श्री नलिन रंजन पूर्व समीक्षा अधिकारी द्वारा किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in