Categorized | लखनऊ.

विभागीय अधिकारी कोषागारों का नियमित निरीक्षण करें -वित्त मन्त्री

Posted on 31 August 2010 by admin

उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मन्त्री श्री लालजी वर्मा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे जनपदीय एवं तहसील स्तरीय कोषागारों का नियमित निरीक्षण करें। वर्तमान माह में आजमगढ़, झांसी, जालौन, सहारनपुर एवं लखनऊ के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण न किये जाने के कारण कड़ी चेतावनी दी गई।

वित्त मन्त्री ने प्रदेश के कोषागारों के साइट अपग्रेडेशन (ैपजम.नचहतंकंजपन्द) का कार्य प्रत्येक दशा में 15 सितम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। यह कार्य राजकीय निर्माण निगम द्वारा किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों को इसकी नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in