Categorized | लखनऊ.

निर्वाचन आयोग की हीरक जयन्ती के अवसर पर प्रदर्शनी का आयोजन

Posted on 31 August 2010 by admin

भारत निर्वाचन आयोग ने अपनी हीरक जयन्ती के अवसर पर लखनऊ महोत्सव के दौरान (26 नवम्बर से 30 नवम्बर 2010 तक) प्रदर्शनी लगाने का निर्णय लिया है। इस प्रदर्शनी में चुनाव से सम्बंधित दुलर्भ फोटोग्राफ, काटूZन एवं लेखों का प्रदर्शन किया जायेगा।

यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी की तैयारी के सम्बंध में लखनऊ के मण्डलायुक्त श्री प्रशान्त त्रिवेदी, जिलाधिकारी लखनऊ श्री अनिल सागर, निदेशक राज्य सग्रहालय, अपर निदेशक सूचना, संयुक्त सचिव विकास प्राधिकरण, पर्यटन विभाग के अधिकारी एवं निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in