Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के सदस्य श्रीमती मीनाक्षी सिंह व श्री श्री राम ने शपथ ग्रहण की

Posted on 31 August 2010 by admin


कैबिनेट सचिव द्वारा सपद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गई

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के सदस्य के पद पर श्रीमती मीनाक्षी सिंह व श्री श्री राम को नियुक्त किया गया है।

127
उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (अध्यक्ष और सदस्य की नियुक्ति और सेवा की शर्तें) नियमावली 1999 के अनुसार आयोग का सदस्य अपना पद भार ग्रहण करने से पूर्व इस नियमावली में निदिZष्ट प्रपत्र पर राज्यपाल या उनकी ओर से नियुक्त किसी व्यक्ति के समक्ष पद और गोपनीयता की शपथ लेगा और हस्ताक्षर करेगा।

इस क्रम में महामहिम श्री राज्यपाल, उत्तर प्रदेश द्वारा नव नियुक्त सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने हेतु श्री शशांक शेखर सिंह, मन्त्रिमण्डलीय सचिव, उत्तर प्रदेश शासन को अधिकृत किया गया।

तद्नुसार मन्त्रिमण्डलीय सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा श्रीमती मीनाक्षी सिंह व श्री श्री राम को आज दिनांक 30.08.2010 को सांयकाल 4.30 बजे शास्त्री भवन, लखनऊ में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई गई।

शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष श्री राजेश अवस्थी, मुख्य सचिव श्री अतुल कुमार गुप्ता, अपर कैबिनेट सचिव श्री नेत राम, प्रमुख सचिव मुख्यमन्त्री श्री दुगाZ शंकर मिश्रा, सचिव ऊर्जा श्री नवनीत सहगल, विशेष सचिव ऊर्जा श्री राजकमल गुप्ता व अन्य सम्बन्धित  अधिकारी तथा आयोग के सदस्य उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in