Categorized | लखनऊ.

मुख्यमन्त्री ने आज तक तथा मराठी न्यूज चैनल के कार्यालय पर हमले की कड़े शब्दों में निन्दा की

Posted on 31 August 2010 by admin

उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने कल न्यूज चैनल “आज तक“ के सहयोगी चैनल “हेड लाइन्स टुडे“ के दिल्ली स्थित कार्यालय पर आर0एस0एस0 के कार्यकर्ताओं तथा कोल्हापुर(महाराष्ट्र) के मराठी न्यूज चैनल जी-24 तास के कार्यालय पर शिव सैनिकों द्वारा हमला किये जाने की घटना की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए इसे लोकतन्त्र पर हमला बताया है। उन्होंने हमलावरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।

मुख्यमन्त्री आज अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान पूछे गये एक सवाल का जवाब दे रहीं थी। उन्होंने कहा कि लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ पर हमले की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि ऐसी शर्मनाक घटना के बाद भी सम्बन्धित प्रदेशों की सरकारों को हाथ पर हाथ रख कर नहीं बैठना चाहिए। ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in