Categorized | लखनऊ.

बॉट माप विभाग की निरीक्षण टीमों द्वारा सरकारी सस्ते गल्ले एवं मिट्टी के तेल के अधिष्ठानों में अनियमितता के 1681 मामलें पकड़े गये 8,57,900 रूपये के राजस्व की वसूली

Posted on 28 August 2010 by admin

लखनऊ  -   उत्तर प्रदेश के विधिक बॉंट माप विभाग की निरीक्षण इकाइयों द्वारा गत माह तक प्रदेश के सरकारी सस्ते गल्ले एवं मिट्टी के तेल के व्यापरियों के अधिष्ठानों में 8787 निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान अनियमितताओं के 1681 मामलें पकड़े गये तथा शमन शुल्क के रूप में 8 लाख 57 हजार 9 सौ रूपये की वसूली की गई।

विधिक बॉंट माप विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार लखनऊ में 142 मालमें, कानपुर में 73 मामलें, आगरा में 142 मामलें, झांसी में 153 मामलें, मेरठ में 160 मामलें, मुरादाबाद में 152 मामलें, बरेली में 49 मामलें, फैजाबाद 417 मामलें, वाराणसी में 119 मामलें, आजमगढ़ में 61 मामलें, इलाहाबाद में 36 मामलें एवं गोरखपुर में 177 मामलें पकड़े गये।

इसके अतिरिक्त घटतौली के 167 मामलें पकड़े गये। जिसमें लखनऊ में 7, कानपुर में 16, आगरा में 14, झांसी में 10, मेरठ में 30, मुरादाबाद में 9, बरेली में 5, फैजाबाद में 32, वाराणसी में 11, आजगमढ़ में 4, इलाहाबाद में 7 तथा गोरखपुर में 22 मामलें पकड़े गये।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in