Categorized | लखनऊ.

आत्मा की शान्ती हेतु शान्ती हवन सम्पन्न

Posted on 27 August 2010 by admin

लखनऊ -   समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रो0 राम गोपाल यादव की पत्नी स्व0 श्रीमती फूलन देवी की आत्मा की शान्ती हेतु आज सैफई स्थित पैतृक आवास पर शान्ती हवन सम्पन्न हुआ। श्रीमती फूलन देवी (62 वर्ष) का निधन 24 अगस्त, 2010 की रात में  हुआ था।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव, नेता विरोधी दल, उत्तर प्रदेश विधान सभा श्री शिवपाल सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव, सांसद श्री धर्मेन्द्र यादव तथा परिवार के अन्य सदस्यों जिनमें महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल थी, ने वैदिक मन्त्रों के उच्चारण के बीच सर्वप्रथम हवनकुंण्ड में आहुति दी। शान्ती पाठ में समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बृजभूशण तिवारी, राश्ट्रीय महासचिव डा0 अशोक बाजपेयी, प्रदेश महासचिव   श्री ओमप्रकाश सिंह, उपनेता विधायक दल डा0 वकार अहमद शाह, सचिव श्री एस0आर0एस0यादव, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी के अतिरिक्त सर्वश्री राकेश सचान, बाबूदशZन सिंह यादव, रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, आर0के0 सिंह पटेल, ब्रहमाशंकर त्रिपाठी,रामगोविन्द चौधरी, रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया, अरविन्द सिंह गोप, श्रीमती उमा किरण, डा0 सुनीलम्, अरविन्द यादव, आनन्द भदौरिया, सुनील यादव, संग्राम सिंह यादव, से0नि0 कर्नल एस0सी0 रावत, अक्षय यादव, अनुपम यादव, तेज प्रताप सिंह तेजू, कील, आशीश यादव, शिशुपाल सिंह यादव, विजय भदौरिया आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

स्व0 श्रीमती फूलन देवी की आत्मा की शान्ति हेतु आयोजित हवन में पार्टी के वरिश्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों एवं पदाधिकारियों सहित हजारों की संख्या में आए लोगों ने आहुतियां दी और उनको अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। अपने आवास पर आए शोकाकुल जनसमूह का श्री मुलायम सिंह यादव एवं प्रो0 रामगोपाल यादव ने संवेदना व्यक्त करने के लिए आभार जताया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in