Categorized | लखनऊ.

भगवा आतंकवाद का खतरा बताये जाने की निन्दा की

Posted on 26 August 2010 by admin

लखनऊ- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने केन्द्रीय ग्रह मन्त्री द्वारा देश में भगवा आतंकवाद का खतरा बताये जाने की कटु निन्दा की है। उन्होंने कहा कि भगवा शब्द भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। हिन्दू प्राचीनकाल से ही एक आदर्श संस्कृति आदर्श परम्परा और सहिष्णु समाज के संस्थापक समर्थक रहे हैं। लेकिन केन्द्र की सरकार वोट बैंक तुष्टीकरण के लिये प्राचीन भारतीय संस्कृति के प्रतीकों के प्रति भगवा आतंकवाद जैसे अपशब्द का प्रयोग कर रही है। लेकिन सैकड़ो वर्ष पुराने जिहादी आतंकवाद के प्रति उसका रूख नरम है।

श्री शाही ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित जिहादी आतंकवाद देश की मुख्य समस्या है। जिहादी आतंकवादियों ने देश में हजारों निर्दोषों की जाने ली हैं। उन्होंने सरेआम बमबारी की है। मुम्बई हादसा जिहादी आतंकवाद का ही हमला था। लेकिन केन्द्र पाकिस्तान में बैठे जिहादी आतंकवादियों पर कोई भी कार्रवाई करने में असफल रहा है। नक्सलपन्थ भी देश की बहुत बड़ी समस्या है। बावजूद इस सबके केन्द्र एक सम्प्रदाय के वोट बैंक के लिये शान्तिप्रिय सांस्कृतिक हिन्दू समाज को भगवा आतंकवाद बताकर गाली दे रहा है। हिन्दू समाज सदा से ही त्यागी सहिष्णु और सबको साथ लेकर चलने वाला सामंजस्यपूर्ण समाज रहा है। केन्द्रीय ग्रह मन्त्री का यह बयान सनातन भारतीय संस्कृति, सम्पूर्ण बहुसंख्यक समाज, इस देश के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सनातन आस्था का अपमान है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को इस देश में फैले आई0एस0आई0 के खतरनाक नेटवर्क की चिन्ता नहीं है। हूजी जैसे आतंकवादी संगठन इस देश को तबाह करने में जुटे हैं। पूर्वोत्तर और जम्मू कश्मीर में लगातार राष्ट्र विरोधी गतिविधियां हैं और बमबारी है। केन्द्र का ध्यान इन घटनाओं की ओर नहीं जाता। केन्द्र ने पाकिस्तान परस्त लोगों की सम्पत्ति को बचाने के लिये तुष्टीकरण नीति अपनाई है। इसीलिए शत्रु सम्पत्ति को भी तुष्टीकरण वोटबैंक के खाते ड़ालकर पूर्व प्रस्तावित कानून में भी संशोधन किया जा रहा है। केन्द्र आतंकवाद को भी वोटबैंक अल्पसंख्यकवाद के नज़रिये से देख रहा है और शान्तिप्रिय बहुसंख्यक समुदाय के प्रति भगवा आतंकवाद जैसे अप्रिय और असंसदीय शब्द इस्तेमाल किये जा रहे हैं। भाजपा इसे बर्दास्त नहीं करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in