Categorized | लखनऊ.

मोहनलाल गंज सी0एच0सी0 के प्रभारी भी निलिम्बत किये गये

Posted on 22 August 2010 by admin


क्रिमिनल लाइबीलटी निर्धारित करने हेतु एफ0आई0आर0 दर्ज कराने का निर्णय

परिवार कल्याण महानिदेशक द्वारा मोहनलाल गंज टीकाकरण प्रकरण में शासन को प्रस्तुत की गई आख्या पर सम्यक विचारोपरान्त मोहनलालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सी0एच0सी0) के प्रभारी डॉ0 के0एस0 त्रिवेद्वी को भी निलिम्बत कर दिया गया है। यह जानकारी राज्य सरकार के प्रवक्ता ने दी है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रकरण में क्रिमिनल लाइबीलटी निर्धारित करने हेतु एफ0आई0आर0 दर्ज कराने का निर्णय लिया गया है। मोहनलाल गंज में जो वैक्सीन प्रयोग में आयी है, उसको विभाग द्वारा सीज किया गया है तथा उसके सैम्पुल की तकनीकी जांच करायी जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in