Categorized | लखनऊ.

निजी क्षेत्र की अग्रणी जीवन कंपनी, बीमा ने लगातार दूसरे वर्ष पहला स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है

Posted on 20 August 2010 by admin

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, निजी क्षेत्र की अग्रणी जीवन कंपनी, बीमा ने मिलियन डॉलर राउण्ड टेबल (एमडीआरटी) 2010 में सदस्यों की संख्या की दृष्टि से वैश्विक स्तर पर लगातार दूसरे वर्ष पहला स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एमडीआरटी के इतिहास में पिछले वर्ष पहली बार भारत की जीवन बीमा कंपनी इस स्थान पर पहुंचने में सफल रही और इस वर्ष भी उसने अपनी स्थिति को बरकरार रखा। वर्ष 2009 में एमडीआरटी में एसबीआई लाइफ के सदस्यों की संख्या 2,677 थी, जो वर्ष 2010 में बढ़कर 2,904 हो गई है। इनमें से 232 सलाहकारों को कोर्ट ऑफ टेबल (सीओटी) तथा 39 सलाहकारों को टॉप ऑफ टेबल (टीओटी) का दर्जा प्राप्त हुआ है। इस प्रकार एसबीआई लाइफ सीओटी में प्रथम एवं टीओटी में तृतीय स्थान पर है। एसबीआई लाइफ के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री एम.एन.राव ने कहा कि, “हमारी विश्वस्तरीय रैंकिंग इस बात का प्रमाण है कि ग्राहकों को गुणवत्तायुक्त सेवायें तथा उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप समाधान उपलध कराना हमारी प्राथमिकता है। भारत में हमारी व्यापक वितरण व्यवस्था तथा बैंकाएश्योरेंस से जुड़े लोगों ने हाल के वषोZं में उन लोगों तक बीमा समाधान पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है, जो पहले इस सुविधा से वंचित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in