Categorized | लखनऊ.

खेल दिवस 29 अगस्त के अवसर पर लक्ष्मण व रानी लक्ष्मीबाई पुरूस्कार वितरण की योजना

Posted on 18 August 2010 by admin

प्रदेश सरकार द्वारा आगामी 29 अगस्त 2010 को खेल दिवस के अवसर पर लक्ष्मण व रानी लक्ष्मीबाई पुरूस्कार वितरण की योजना बनाई गई है।

प्रमुख सचिव खेल डॉ0 ललित वर्मा ने जानकारी दी कि पिछले 31 जुलाई 2008-09 को इन पुरूस्कारों के लिए चयनित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की गई थी तथा पात्र खिलाड़ियों से 2009-10 हेतु आवेदन 12 अगस्त तक मांगे गये थे।

कतिपय कारणोंवश पात्र खिलाड़ियों द्वारा आवेदन न कर पाने की स्थिति में अब खिलाड़ियों के अनुरोध पर पुन: अवसर देते हुए आवेदन करने की तिथि बढ़ाकर 21 अगस्त कर दी गई है। यह पुरूस्कार 29 विभिन्न खेलों में दिये जायेंगे।

पुरूस्कारों के इच्छुक पात्र खिलाड़ी दो पासपोर्ट आकार के फोटो, वांछित खेल अनुभव प्रमाण पत्र, सम्बंधित खेल एसोसियेशन के पत्र सहित खेल निदेशालय में आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी भी खेल निदेशालय से प्राप्त की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in