Categorized | लखनऊ.

वेब पोर्टल का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण कर लिया जाय काउिन्सलिंग पा चुके बच्चों का फीड बैक लिया जाय -भगवती प्रसाद सागर

Posted on 17 August 2010 by admin

वेब पोर्टल के कार्य में हो रहे विलम्ब पर प्रदेश के सेवायोजन राज्यमन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री भगवती प्रसाद सागर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने एक सप्ताह के अन्दर वेब पोर्टल का कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया इस वेब पोर्टल में बेरोजगारों का बायोडेटा होगा, साथ ही नियोजकों की आवश्यकताओं की भी जानकारी होगी ताकि इच्छुक व्यक्ति घर बैठे ही अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार जॉब ढ़ूढ़ लें तथा नियोजक को भी अपनी आवश्यकतानुसार उपयुक्त अभ्यर्थी मिल जायं। इसमें प्रशिक्षित तथा अप्रशिक्षित सभी बेरोजगारों की इन्ट्री रहेगी।

श्री सागर आज यहॉ अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अब तक रोजगार शिविरों के माध्यम से 12602 बेरोजगारों को विभिन्न कम्पनियों में रोजगार दिया गया है। इस वर्ष के अन्त तक यह संख्या कम से कम 25 हजार हो जानी चाहिए।

बैठक में प्रमुख सचिव, सेवायोजन श्री आर0सी0 श्रीवास्तव ने कहा कि विभाग द्वारा जिन छात्रों की कैरियर काउिन्सलिंग की जा चुकी है, अब उनसे फीडबैक लेकर अध्ययन किया जाय कि इन शिविरों से वास्तव में कितने छात्र लाभािन्वत हुए हैं एवं उन्हें अपने भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन मिला है।

बैठक में शासन के उच्च अधिकारी एवं निदेशालय के अपर निदेशक श्री दिलीप कुमार, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी श्री डी0के0 वर्मा, पी0के0 पुण्डीर सहित समस्त क्षेत्रीय एवं जिला सेवायोजन अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in