Categorized | लखनऊ.

अखिलेश यादव ने कहा Þयमुना एक्सप्रेस वेÞ के लिए किसानों की…

Posted on 17 August 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने कहा Þयमुना एक्सप्रेस वेÞ के लिए किसानों की भ्ूामि जबरन छीनकर जेपी ग्रुप को देने के लिए प्रदेश की बसपा सरकार ने दमन और आतंक की हदें पार कर दी हैं। स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या 14 अगस्त,2010 को अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में नोएडा के बराबर मुआवजा की मांग करने वालों पर लाठियां चली, गोलियों से कई जाने गई। दर्जनों घायल हुए। इससे भी इस सरकार की रक्त पिपासा ‘ाान्त नहीं हुई तो आज 17 अगस्त,2010 को आगरा की कोतवाली एत्मादपुर के अन्तर्गत चौकी कुमेरपुर के पास के 9 ग्रामों कुआखेड़ा,मदरा, भमरौली आदि में जमीन अधिग्रहण के खिलाफ आन्दोलन कर रह किसानों पर पुलिस ने गोली चला दी। इसमें श्री रामकृश्ण सिकरवार का पुत्र राजू तथा एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया है। गोलीबारी और संघशZ के चलते हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

आगरा में ताजमहल के निकट हरित पटि्टका की जमीन जेपी ग्रुप को देने का बुढ़ाना, कुआखेड़ा, मदरा के किसान विरोध कर रहे हैं। यहां 9 गांवों की जमीन का अधिग्रहण जेपी ग्रुप के लिए होने की योजना बनी। सिर्कल रेट में भी हेराफेरी कर उक्त ग्रुप को फायदा पहुंचाया जा रहा हैं किसान इससे आन्दोलित थे। आज उनका गुस्सा भी फूट पड़ा।

बसपा सरकार ने टप्पल क्षेत्र में किसानों को आतंकित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस पीएसी लगा रखी है। किसानों ने जिकरपुर में अभी भी अपना आन्दोलन जारी रखा है। सरकार ने आधीरात समझौते की बात प्रचारित कर वस्तुत: धोखाधड़ी की है और किसानों की हमदर्द बनने का ड्रामा किया है। किसान नेता  रामबाबू को बहूुत ज्यादा धमकाकर जमानत पर छोड़ा गया है। किसानों पर लाठी गोली चलाने वाले अफसरों के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। मुकदमा भी दर्ज नहीं हुआ है। उनका ट्रांसफर किया गया, जो कोई सजा नहीं है।

इस सरकार ने जेपी ग्रुप को जमीन और टाउनशिप का ठेका देने के लिए किसानों के आन्दोलन को जिस बुरी तरह से कुचलने का काम किया है उससे यह आशंका होती है कि मुख्यमन्त्री की इस कंपनी के साथ विशेश साठगांठ है और उन्हें इससे वित्तीय लाभ मिलनेवाला है। आगरा काण्ड हो या अलीगढ़ का, इन सभी की न्यायिक जांच होनी चाहिए। बसपा सरकार के लोकतन्त्र विरोधी चरित्र और आचरण का तभी पर्दाफाश होगा।

समाजवादी पार्टी  आगरा के किसानों के प्रति सरकार के बर्बर और अमानवीय रवैये की तीव्र निन्दा करती है और केन्द्र सरकार से मांग करती है कि वह किसानों के खून से रंगी बसपा सरकार को तत्काल बखाZस्त करे। समाजवादी पार्टी किसानों के साथ कतई नाइंसाफी नहीं होने देगी। वह पूरी एकजुटता से उनकी मांगो की पूर्ति के लिए संघशZ में साथ देगी।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2025
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in