Categorized | लखनऊ.

पशुओं को कृमिनाशी दवा दे एवं टीकाकरण करवायें फसल सतर्कता समूह की बैठक 18 अगस्त को

Posted on 17 August 2010 by admin

फसल सतर्कता समूह की सलाह के अनुसार वषाZ ऋतु पशुओं में गलाघोंटू रोग के नियन्त्रक के लिए एच0एस0 वैक्सीन, बकारियों में पोकनी रोग से नियन्त्रण के लिए पी0पी0आर0 वैक्सीन से टीकाकरण करायें। तीन-तीन माह के बाद पशुओं को कृमिनाशी दवा पिलायें। फसलों, मत्स्य, पशुपालन, वानिकी आदि से सम्बन्धित वैज्ञानिकों की फसल सतर्कता समूह की बैठक आगामी 18 अगस्त को किसान मण्डी भवन में आयोजित की जायेगी।

फसल सतर्कता समूह के अनुसार पशुओं को स्वच्छ, सूखे स्थान पर रखें, उन्हें साफ पानी पिलायें। हरे चारे के प्रबन्धन के लिए ज्वार, लोबिया, मक्का, मकचरी, बाजरा आदि की बुआई का कार्य समाप्त करें। बरसात में चारे की फसल में दुर्गन्ध आने लगती है, रोग तथा कीट प्रकोप की सम्भावना अधिक रहती है इसके लिए चारे को धोकर कुटी बनाये। ब्याने वाले पशुओं को प्रतिदिन 50 ग्राम नमक एवं 50 ग्राम खड़िया खिलायें। रोगों से रक्षा के लिए पशुओं के नवजात शिशुओं को प्रतिदिन खींस तीन बराबर भागों में बॉटकर सुबह, दोपहर एवं शांम को पिलायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in