Categorized | लखनऊ.

“आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम“के तहत दो परियोजनाओं को मंजूरी

Posted on 17 August 2010 by admin

भारत सरकार तथा संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यू0एन0डी0पी0) के सहयोग से उत्तर प्रदेश में संचालित आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रोग्राम के तहत दो परियोजनाओं- जिला जोखिम न्यूनीकरण परियोजना व शहरी जोखिम न्यूनीकरण परियोजना को मंजूरी दी गई हैं।

राहत आयुक्त कार्यलय से प्राप्त जानकरी के अनुसार जिला जोखिम न्यूनीकरण परियोजना का कार्यान्वयन क्षेत्र पूरा जनपद है, जबकि शहरी जोखिम न्यूनीकरण परियोजना का कार्यान्वयन क्षेत्र सिर्फ नगरीय इलाक़ा है। दोनों परियोजनाओं के राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी राहत आयुक्त हैं।

शहरी जोखिम न्यूनीकरण परियोजना को प्रदेश के 06 शहरोें-गाजियाबाद, गौतम बुद्धनगर, कानपुर नगर, मेरठ, गोरखपुर व लखनऊ तथा जिला जोखिम न्यूनीकरण परियोजना को 03 जिलो-लखनऊ, कानपुर नगर तथा गोरखपुर में चलाया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in