Categorized | लखनऊ.

अलीगढ़ में किसानों पर हुए बर्बर गोलीकाण्ड के विरोध में किसानेां के हक में आवाज……

Posted on 17 August 2010 by admin

अलीगढ़ में किसानों पर हुए बर्बर गोलीकाण्ड के विरोध में किसानेां के हक में आवाज उठाने और किसानेां के न्यायपूर्ण मांगों के समर्थन में उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी के आवाहन पर आज एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन प्रदेश की सभी जिला/शहर कांग्रेस इकाइयों द्वारा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित किया गया और जिला प्रशासन के माध्यम से प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि आज सायं प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को मिली सूचना के आधार पर प्रदेश के लगभग सभी जिला/शहर इकाइयों द्वारा धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

श्री श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ के शहीद स्मारक पर शहर कंाग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष श्री श्यामकिशोर शुक्ल एवं जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सिराजवली खां के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर धरना-प्रदर्शन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व मन्त्री श्रीमती स्वरूप कुमारी बख्शी, प्रदेश कंाग्रेस के मुख्य प्रवक्ता श्री सुबोध श्रीवास्तव, प्रवक्ता श्री वीरेन्द्र मदान, श्री दिग्विजय सिंह, श्री मार्कण्डेय सिंह, श्री एम.पी.त्रिपाठी, श्री जगदीश अवस्थी, श्री रमेश मिश्रा, श्री रामस्वरूप वर्मा, श्रीमती ममता चौधरी, श्रीमती चन्द्र कली पासी, श्री आशुतोष मिश्र, श्री के.के.शुक्ला, श्री राजाराम राठौर, श्री मेंहदी हसन, श्री सुधीर श्रीवास्तव एवं श्री रामगोपाल सिंह सहित लगभग 500लोगों ने शहीद स्मारक पर धरना-प्रदर्शन किया और एडीएम को ज्ञापन सौंपा।

मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि इसी प्रकार अन्य जनपदों से मिली जानकारी के मुताबिक झांसी में जिलाध्यक्ष श्री सुधांसु त्रिपाठी के नेतृत्व में लगभग 1500लोगों ने, बहराइच में जिलाध्यक्ष श्री जितेन्द्र सिंह जीतू, राजकुमारी देविना सिंह, पूर्व विधायक श्री रामसागर राव, पूर्व विधायक श्रीमती दुलारा देवी के नेतृत्व में लगभग 500-600लेागों ने, मेरठ में प्रदेश कंाग्रेस के उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र शर्मा, कार्य.अध्यक्ष श्री जयचन्द त्यागी के नेतृत्व में लगभग 2000 कार्यकर्ताओं के साथ प्यारेलाल शर्मा स्मारक से कमिश्नर चौराहे पर प्रदर्शन किया तथा मायावती सरकार के विरोध में नारे लगाये। इस मौके पर कांग्रेसजनों ने किसानों के हक के लिए संघर्ष करने का संकल्प भी दोहराया। एटा में जिलाध्यक्ष श्री प्रमोद गुप्ता, पूर्व विधायक श्री उदयवीर सिंह राठौर, प्रदेश सचिव श्री सुरेन्द्र कश्यप, श्री अरूणेश कुमार, श्री सुरेश वर्मा के नेतृत्व में लगभग 2500लोगों ने धरना-प्रदर्शन में भाग लिया एवं मुख्यमन्त्री का पुतला फूंका। जनपद फैजाबाद में जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश महासचिव श्री के.के.सिन्हा, श्री इकबाल मुस्तफा, श्री नाजिम हुसैन के नेतृत्व में लगभग 400कांग्रेसजनों को प्रदर्शन के दौरान रिकाबगंज चौराहे पर पुलिस प्रशासन द्वारा जबरिया रोका गया एवं सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इसी प्रकार महराजगंज में जिलाध्यक्ष श्री आलोक प्रसाद के नेतृत्व में पूर्व जिलाध्यक्ष श्री एम.पी.साहनी, पूर्व विधायक श्री गनपत सिंह, श्री मंगललाल श्रीवास्तव, श्री अख्तर अब्बासी, श्री गोपाल शाही, ब्लाक अध्यक्षगण सहित सैंकड़ों लोगों ने, जनपद सन्तकबीरनगर में जिलाध्यक्ष श्री फजले महमूद के नेतृत्व में लगभग एक हजार लोगों ने, जिला श्रावस्ती में जिलाध्यक्ष श्री कुंवर सिंह के नेतृत्व में लगभग 1500लोगों ने, बरेली में जिलाध्यक्ष श्री ओमकार सिंह एवं शहर अध्यक्ष श्री सै0 आजम अली के नेतृत्व में हजारों लोगों ने, शाहजहांपुर में जिलाध्यक्ष श्री मानवेन्द्र सिंह एवं शहर अध्यक्ष श्री शाहिद अनवर कुरैशी के नेतृत्व में लगभग 800लोगों ने, मुरादाबाद में जिलाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष श्री नेतृत्व में लगभग 3000लोगों ने, सीतापुर में जिला एवं शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में लगीाग 150लोगों ने, उन्नाव में लगभग 700लोगों ने, कानपुर में यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। बस्ती में जिलाध्यक्ष श्री अनिरूद्ध त्रिपाठी के नेतृत्व में लगभग एक हजार लोगों ने, गेारखपुर में जिलाध्यक्ष श्री संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में लगभग पांच सौ लोगों ने एवं जनपद गोण्डा में जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में लगभग 700लोगों ने, मथुरा में जिलाअध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष, विधायक श्री प्रदीप माथुर के नेतृत्व में लगभग 1200 लोगों ने धरना-प्रदर्शन में भाग लिया एवं महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in