Categorized | लखनऊ.

बुन्देलखण्ड व पूर्वांचल विकास के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाना बन्द करे बसपा व कांग्रेस सरकार।

Posted on 14 August 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने बुन्देलखण्ड व पूर्वांचल के विकास के नाम पर केन्द्र की कांग्रेस सरकार व प्रदेश की बहुजन समाजवादी पार्टी की सरकार को पूर्ण रूप से जिम्मेदार ठहराया। श्री शाही ने कहा कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार है जो अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रही है तथा प्रदेश में बहुजन समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार है। प्रदेश का विकास कराने की जिम्मेदारी सरकारों की होती है।

श्री शाही ने बताया कि महालेखा परीक्षक और नियन्त्रक (सी0ए0जी0) द्वारा मार्च 2009 में अपनी रिपोर्ट में इन तथ्यों का उल्लेख किया गया है। बुन्देलखण्ड और पूर्वांचल के चििन्हत 15 अतिपिछड़े जनपदों के विकास के नाम पर जो धन आवंटित हुआ था, उसको सरकार पूरा खर्च नहीं कर पाई और धन को दूसरी योजनाओं में ट्रांसफर कर दिया। श्री शाही ने कहा कि यह बहुत ही निन्दनीय है एवं चिन्ताजनक है कि सरकार विकास के नाम पर विकास निधि बनाती है, अपने भ्रष्टाचार तथा कोई स्पष्ट नीति न होने के कारण धन का सदुपयोग नहीं कर रही है। इससे धन की बबाZदी हो रही है। जनता विकास के नाम पर ठगी जा रही है। विकास के नाम पर मोटे-मोटे टैक्स सरकार लाद रही हैं और अपनी पार्टियों का विकास करने में मस्त हैं। प्रदेश सरकार के प्रमुख प्रभावशाली मन्त्रीगण बुन्देलखण्ड व पूर्वांचल क्षेत्र से ही आते हैं। क्षेत्र के विकास की अनदेखी करने की कीमत आने वाले चुनाव में जनता इन दलों को हरा कर जवाब देगी।

श्री शाही ने कहा कि सी0ए0जी0 ने अपनी रिपोर्ट में सरकार पर इन क्षेत्रों के विकास के लिये 330 करोड़ रूपये अन्यत्र दूसरी योजनाओं में ट्रांसफर करने का उल्लेख किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in