Categorized | लखनऊ.

आठ मनोरंजन कर अधिकारियों को चेतावनी फैजाबाद के जोनल एडिशनल कमिश्नर वाणिज्य कर को कठोर चेतावनी

Posted on 14 August 2010 by admin

मनोरंजन कर तथा वाणिज्य कर विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न
उत्तर प्रदेश के मनोरंजन कर मन्त्री श्री नकुल दुबे ने आजमगढ़, अम्बेडकर नगर तथा बलरामपुर जिले के जिला मनोरंजन कर अधिकारियों को निर्धारित विभागीय मनोरंजन कर राजस्व के लक्ष्यों की पूर्ति न कर पाने के कारण कठोर चेतावनी तथा जौनपुर, एटा, उन्नाव, बलिया तथा औरैया के विभागीय अधिकारियों को चेतावनी देने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लागू की गई केबिल टी0वी0 नेटवर्क समाधान योजना को लागू किये जाने हेतु विभागीय अधिकारी केबिल आपरेटरों से चर्चा कर उसे लागू करायें तथा उन्हें इस योजना को अपनाने के लिए प्रेरित करें।

श्री दुबे आज बापू भवन में मनोरंजन कर विभाग के सभा कक्ष के लोकार्पण के पश्चात् विभागीय समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में बताया गया कि मनोरंजन कर राजस्व में अपवंचन रोकने के लिए इस वित्तीय वशZ के पहले चार महीनों के दौरान विशेश अभियान चलाया गया। इसके अन्तर्गत किये गये 91 निरीक्षणों में विभिन्न अनियमितताओं में 10 सिनेमाघरों के लाइसेंस निरस्त किये गये, पांच मनोरंजन कर निरीक्षकों को निलिम्बत किया गया तथा चार अधिकारियों/मनोरंजन कर निरीक्षकों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू की गई। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं में आमोद स्वामियों के विरूद्ध 4.98 लाख रूपये की शास्ति अधिरोपित की गई है।

श्री नकुल दुबे ने आज वाणिज्य कर विभाग की भी समीक्षा की। उन्होंने फैजाबाद जोन के जोनल एडिशनल कमिश्नर को कठोर चेतावनी तथा 90 प्रतिशत से कम विभागीय राजस्व वसूली करने वाले 13 जोनल कमिश्नर्स (लखनऊ द्वितीय, अलीगढ़, लखनऊ प्रथम, सहारनपुर, कानपुर द्वितीय, कानपुर प्रथम, झांसी, मेरठ, मुरादाबाद, इटावा, वाराणसी द्वितीय, इलाहाबाद तथा गोरखपुर) को चेतावनी देते हुए अगले माह में बैकलॉग तथा मासिक लक्ष्य की पूर्ति सुनििश्चत करने के निर्देश दिये। इसके अलावा 90 प्रतिशत से अधिक तथा 100 प्रतिशत से कम लक्ष्य हासिल करने वाले चार एडिशनल कमिशनर्स (आगरा, वाराणसी द्वितीय, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद) को और अधिक मेहनत कर लक्ष्य पूरा करने के भी निर्देश दिये।  उन्होंने शत-प्रतिशत से अधिक लक्ष्य अर्जित करने वाले बरेली तथा वाराणसी प्रथम के जोनल कमिशनर्स, की सराहना भी की।

श्री दुबे ने बैठक में यह निर्देश दिये हैं कि सर्वश्री के0 रेहजा डेवलपमेंट बनाम कर्नाटक सरकार के मामले में मा0 सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दी गई व्यवस्था के अनुसार व्यापारी सम्भावित क्रेताओं के लिए ठेकेदार की भान्ति निर्माण करा रहे हैं उनको टैक्स नेट के अन्दर लाते हुए राजस्व की वसूली की जाये। बैठक से पूर्व श्री दुबे ने वाणिज्य कर मुख्यालय में स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में पौधारोपण भी किया।

मनोरंजन कर विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव कर एवं निबन्धन श्री दुगाZशंकर मिश्रा, मनोरंजन कर आयुक्त सहित मुख्यालय के वरिश्ठ अधिकारियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। वाणिज्य कर विभाग की समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव कर एवं निबन्धन श्री दुगाZशंकर मिश्रा, वाणिज्य कर आयुक्त श्री चन्द्रभानु सहित विभागीय मुख्यालय के वरिश्ठ अधिकारी एवं फील्ड स्तर के अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in