Categorized | लखनऊ.

अब कर्मचारी कल्याण निगम द्वारा आटा और चावल की बिक्री होगी बापू भवन में एक मेडिकल स्टोर स्थापित होगा

Posted on 14 August 2010 by admin

उत्तर प्रदेश के निर्वाचन उपभोक्ता संरक्षण एवं बांट माप विभाग के मन्त्री श्री रामहेत भारती ने कहा है कि अब कर्मचारी कल्याण निगम के डिपों से आटा और चावल की बिक्री भी सुनिश्चित करायी जायेगी। इसके साथ ही बापू भवन में एक मेडिकल स्टोर कल्याण निगम के माध्यम से संचालित होगा जिसमें निर्धारित मूल्य पर 15 से 20 प्रतिशत की छूट उपभोक्ताओं को मिलेगी।

श्री भारती ने आज बापू भवन स्थित अपने कक्ष में उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप विभाग के कार्यों की मासिक समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उ0 प्र0 राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के द्वारा प्रथम चार माह के दौरान 383425000 रूपये की बिक्री की गई है। जो गत वर्ष की चार माह की तुलना में 903,45,000 रू0 अधिक है। इस प्रकार बिक्री में उत्तोरोतर वृद्धि हो रही है।

श्री भारती ने उपभोक्ता फोरम के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की एक अतिरिक्त पीठ का गठन एवं जिला उपभोक्ता फोरम तथा उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के सदस्यों का मानदेय एवं भत्ते बढ़ाये जाने पर विचार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बांट माप विभाग द्वारा घटतौली रोकने के लिए छापे मारे जा रहे हैं। प्रदेश के तीन जनपदों, सहारनपुर गाजियाबाद एवं उन्नाव के हिन्दुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड के गोदामों पर छापे मारे गये और सम्बंधित उत्पादों का वजन कम पाये जाने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार अन्य जनपदों में भी छापेें डाले जायें।

प्रमुख सचिव श्री जैकब थामस ने मन्त्री जी को आश्वस्त किया कि उनके निर्देंशों का अनुपालन सही एवं समयबद्ध रूप से कराया जायेगा।

इस अवसर पर अपर अधिशासी निदेशक श्री रामदीन ने कहा कि कर्मचारी कल्याण निगम के खान-पान डिपो द्वारा अच्छी गुणवत्ता की वस्तुएं कैन्टीनों के माध्यम से सचिवालय सहित अन्य कार्यालयों में उपलब्ध करायी जा रही है। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in