Categorized | लखनऊ.

डा0 अम्बेडकर ग्राम सभा विकास विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न बस्तियों के ऊपर से गुजर रहीं विद्युत लाइनों को तत्काल हटाया जाय

Posted on 13 August 2010 by admin

सोनभद्र जनपद की अनेक दलित बस्तियों के ऊपर से 11 हजार के0वी0की विद्युत लाइनें गुजर रही हैं, उन्हें तुरन्त हटाया जाय।
यह निर्देश आज डा0 अम्बेडकर ग्राम सभा विकास राज्य मन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री रतनलाल अहिरवार ने अपने कार्यालय में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि सोनभद्र में वर्ष 2009-10 के 5 गांवों के 161 मजरे ग्रामीण विद्युतीकरण के अवशेष बचे हैं। इनमें विद्युतीकरण का कार्य दिसम्बर 2010 तक अवश्य पूरा करा लिया जाय।
श्री अहिरवार ने कहा कि कई जनपदों में डा0 अम्बेडकर सामुदायिक भवनों के निर्माण की जिम्मेदारी जिलाधिकारियों द्वारा अलग-अलग निर्माण एजेिन्सयों को दे दी गई है। इससे कई व्यवहारिक कठिनाईयां आ रही हैं। भविष्य में प्रयास किया जाय कि इन भवनों के निर्माण का कार्य उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निर्माण निगम को ही दिया जाय।
बैठक में प्रमुख सचिव श्री बलविन्दर कुमार के साथ ही ऊर्जा, ग्रामीण अभियंण सेवा, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, नेडा, लोक निर्माण तथा पंचायती राज विभाग के उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in