Categorized | लखनऊ.

वरूण गांधी के माध्यम से पुराने पार्टी कार्यकर्ताओं की सुध लेने की कवायद शुरू कर दी है।

Posted on 11 August 2010 by admin

प्रदेश में लगातार छीजते जनाधार को फिरसे कयम करने के लिये भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के युवराज द्वारा की गई कोिशश की नकल के रूप में फायर ब्रान्ड नेता के रूप में उभरे गांधी परिवार के चिराग वरूण गांधी के माध्यम से पुराने पार्टी कार्यकर्ताओं की सुध लेने की कवायद शुरू कर दी है। जिसके तहत आज राजधानी में भारतीय जनता पार्टी के राश्ट्रीय मन्त्री तथा सासन्द वरूण गांधी ने जनसंघ परिवार के समय से जुड़े रहे पार्टी के पुराने कार्यकर्ता काका रामकुमार सिंह के घर जाकर उनकी कुशल छेम पूछी और उनके पार्टी के प्रति जवानी के दिनों में पार्टी के लिये किये गये महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की तथा पार्टी के सामने यह विकल्प भी दिया कि आर्थिक रूप से कमजोर हो चुके इस परिवार की मदद की जाये। वरूण गांधी ने भाजपा कार्यालय में पत्र प्रतिनिधियों के साथ अनुपचारिक बातचीत में कहा कि पार्टी का मतलब सत्ता प्राप्ति का यन्त्र नहीं है। बल्कि पार्टी एक परिवार है। जो अपने है उनकी विपरीत परिस्थतियों में साथ देना हमारा कर्तव्य है हजारों कार्यकर्ता गरीबी दरिद्रता में जी रहे है। इन कार्यकर्ताओं ने अपने जीवन का बहुत बड़ा लक्ष्य पार्टी को पहले नम्बर पर लाने का रखा था। जिसके कारण देश और प्रदेश में पार्टी पहले नम्बर पर आयी आज बहुत से लोग उन पुराने कार्यकर्ताओं को भूल गये है। उनकेे योगदान पर कोई प्रश्न चिन्ह नही लग सकता है। बड़े-बड़े लोगों के घर सब जाते है। जिनके घर बिजली न हो, जिनके यहां बैठने को सोफा नही हो उनके पास भाजपा के लोगों को सभी जिलों में जाना चाहिये। विश्वास लोगों का जीते वोट अपने आप मिल जायेगा। अपनी विश्वसनियता द्रण रहेगी खुद व खुद समय अच्छा आयेगा। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामन्त्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय, मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in